TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Saree Ideas: रिसेप्शन में कंफ्यूज हैं क्या पहनें? इन हसीनाओं के लुक से लें इंस्पिरेशन

Bollywood Actresses Royal Reception Look: अगर आप भी अपने रिसेप्शन में रॉयल लुक कैरी करना चाहती हैं तो बॉलीवुड की इन हसीनाओं के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 26 Jun 2024 5:56 AM GMT
Saree Ideas: रिसेप्शन में कंफ्यूज हैं क्या पहनें? इन हसीनाओं के लुक से लें इंस्पिरेशन
X

Celebs Reception Look (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Best Reception Saree Ideas: क्या आप भी वेडिंग रिसेप्शन (Wedding Reception) में क्या पहनें, क्या न पहनें इसी सवाल में उलझी हुई हैं? तो समझिए आपको इस सवाल का जवाब मिल गया है। अगर आप साड़ी की शौकीन हैं और अपने रिसेप्शन में इंडियन आउटफिट ही पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड हसीनाओं के रिसेप्शन लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस अपने लुक से ट्रेंड सेट कर चुकी हैं। खास बात यह है कि यह एवरग्रीन लुक हैं, जो कि आप अब भी कैरी कर सकती हैं। बिना इस टेंशन के कि ये लुक ओल्ड फैशन हो गया है। तो चलिए देखते हैं कुछ बॉलीवुड सेलेब्स के बेहतरीन रिसेप्शन लुक।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल संग 23 जून 2024 को शादी रचाई है। शादी से ज्यादा सोनाक्षी का वेडिंग रिसेप्शन लुक (Sonakshi Sinha Reception Look) वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने रिसेप्शन में लाल रंग की बनारसी साड़ी कैरी की थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस लुक को एक्ट्रेस ने एमरल्ड जूलरी, सिंदूर और गजरे से कंप्लीट किया। आप भी सोनाक्षी के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रिसेप्शन लुक आज भी खूब पसंद किया जाता है। अपने इस लुक से अभिनेत्री ने एक ट्रेंड सेट कर दिया था। अनुष्का ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) संग शादी रचाई थी। तब उन्होंने अपने रिसेप्शन (Anushka Sharma Wedding Reception Look) में रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी। हेवी जूलरी, स्मोकी आईज, स्लीक बन, गजरा और सिंदूर से एक्ट्रेस ने लुक को पूरा किया था, जिसमें वह बेहद रॉयल और खूबसूरत नजर आई थीं। एक्ट्रेस के इस लुक को आप अपने रिसेप्शन पर रिक्रिएट कर सकती हैं।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने फैशन सेंस के लिए खूब पसंद की जाती हैं। वह अपने हर स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इसी तरह वह अपने वेडिंग लुक को लेकर भी वायरल हुई थीं। दीपिका ने भी अपने रिसेप्शन (Deepika Padukone Reception Saree) में साड़ी कैरी की थी, हालांकि उन्होंने रेड कलर को डिच करके गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी। दीपिका इस साड़ी में बेहद रॉयल नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने कंट्रास्ट जूलरी, मांग में सिंदूर और बालों का टाइट बन बनाया था। आप भी इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

Shreya

Shreya

Next Story