×

Best Yoga Asanas in 2022: ये योगासन रहे इस साल सबसे ज्यादा लोकप्रिय

Best Yoga Asanas in Year Ender 2022: योग के अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर भी हो सकता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 14 Dec 2022 1:07 AM GMT
Best Yoga Asanas in Year Ender 2022
X

Best Yoga Asanas in Year Ender 2022 (Image credit: social media)

Best Yoga Asanas in Year Ender 2022: साल 2022 को समाप्त होने में अब बस कुछ ही दिन बांकि है। हमलोग जल्द ही नये साल 2023 में प्रवेश करने वाले है। हालाँकि वर्ष 2022 कोरोना महामारी के संकट से उभर कर निकलने वाला वर्ष रहा। उल्लेखनीय है कि साल 2022 में पूरी दुनिया कोविड-19 के प्रकोप से उभरने में कामयाब हुई। इस दरमियान लोगों ने संक्रमण के खतरे से बचने के लिए कई तरह के घरेलू/ देशी उपायों को अपनाने के साथ घर पर योगाभ्यास भी किया गया।

लोगों ने सदियों से चली आ रही योग के फायदों को अपने जीवन में उतारने का भरपूर प्रयास किया। गौरतलब है कि पौराणिक काल से योग व्यक्ति के सेहतमंद रहने के लिए एक प्रभावी तरीका माना गया है। जी हाँ , योग के अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर भी हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को फिट रहने और मानसिक व भावनात्मक मजबूती पाने रोजाना योग करने की सलाह दी जाती है। प्रतिदिन योग करने से व्यक्ति की इम्युनिटी भी बढ़ती है। ऐसे में वर्ष 2022 में कुछ योगासनों का अभ्यास काफी चलन में रहा।

तो आइये आज आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बताते है जो वर्ष 2022 में बहुत अधिक चर्चित रहे। इतना ही नहीं खुद को बीमारियों से बचाने, वजन कम करने, सुंदर त्वचा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इन योगासनों को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च भी किया गया।

साल 2022 के सर्वाधिक ट्रेंड में रहे ये योग


वज्रासन

वज्रासन योग को व्यक्ति अपने दोनों घुटनों के बल बैठकर करते है। खासकर इस योग को खाने के बाद किया जाता है। ताकि खाने सही तरीके से पच सके। ऐसे में वज्रासन करने के लिए पहले घुटनों के बल जमीन पर बैठकर दोनों पैरों के अंगूठे को आपस में मिलाते हुए एड़ियों को अलग रखें। उसके बाद अपने हिप्स को एड़ियों से टिकाकर हथेलियों को घुटनें पर रखें। ऐसा करते हुए पीठ को एकदम सीधा रखें और दोनों घुटनों को आपस में मिला लें और इस मुद्रा में कुछ मिनट बैठकर सामान्य अवस्था में आ जाएं।


सुखासन

प्रतिदिन सुखासन का अभ्यास शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार होने के साथ किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए लाभकारी होता है। आपको बता दें कि इस आसन को करने के लिए मैट पर बैठकर दोनों घुटनों को फर्श पर रखने की कोशिश करते हुए हाथों को घुटनों के पास रखते हुए शरीर को सीधा और पेट को सामान्य अवस्था में रखें। साथ ही शरीर को बिल्कुल ढीला छोड़ते हुए 10 मिनट इस अवस्था में रहने की कोशिश करें।


पर्वतासन

पर्वतासन वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने जाने आसनों में से एक है। बता दें कि यह आसान व्यक्ति को फिट बनाये रखने में बेहद सहायक होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठते हुए अपने दोनों हाथों और पैरों को धीरे से जमीन पर रखें।अपना वजन जमीन पर रखते हुए कमर को त्रिकोणीय आकार की तरह ऊपर की ओर स्ट्रेच ऐसा करें कि आसन के दौरान आपका शरीर पर्वत जैसा दिखें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहते हुए सामान्य अवस्था में आ जाए।

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story