TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Bhagwat Geeta Quotes: भगवान् श्री कृष्ण कहते हैं बुद्धिमान व्यक्ति ईश्वर के सिवा किसी और पर निर्भर नहीं रहता

Bhagwat Geeta Quotes: भगवान् श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया ज्ञान गीता में वर्णित है जिसे जो मनुष्य अपने जीवन में अपना लेता है वो अपने जीवन में सफल हो जाता है।

Network
Newstrack Network
Published on: 20 July 2024 3:22 AM GMT
Bhagwat Geeta Quotes
X

Bhagwat Geeta Quotes (Image Credit-Social Media)

Bhagwat Geeta Quotes: भगवत गीता में श्री कृष्ण ने अर्जुन को संसार के बंधनों से मुक्त होने के लिए और जीवन में आगे बढ़ने का सन्देश दिया है। उन्होंने बताया कि कैसे मनुष्य को सांसारिक मोह और बंधनों से मुक्त होने की ज़रूरत है। जिससे उसे जीवन में सफलता मिले और वो चिंतामुक्त जीवन जी सके। भगवान् श्री कृष्ण ने कहा है कि मनुष्य को बस अपने कर्मों के बारे में सोचने की ज़रूरत है। फल की चिंता उसे नहीं करनी चाहिए। ऐसे ही कई अन्य ज्ञान की बातों को आइये जानते हैं इन भगवत गीता कोट्स के माध्यम से।

भगवत गीता कोट्स (Bhagwat Geeta Quotes)

  • अपने आप को भगवान के प्रति समर्पित कर दो, यही सबसे बड़ा सहारा है।
  • इंसान अपने जन्म से नहीं अपने कर्म से महान बनता है।
  • जब इंसान अपने काम में आनंद खोज लेते हैं तो वह पूर्णता प्राप्त करते हैं।
  • आसक्ति से ही कामना का जन्म होता है।
  • सम्मानित व्यक्ति के लिए अपमान मृत्यु से भी बदतर होता है
  • जो वास्तविक नहीं है उससे कभी डरो मत।
  • प्रत्येक व्यक्ति का विश्वास और स्वभाव, उसके वातावरण के अनुसार होता है।
  • जो कर्म प्राकृतिक नहीं है वह आपको तनाव देता है।
  • बुद्धिमान व्यक्ति ईश्वर के सिवा किसी और पर निर्भर नहीं रहता।
  • हैं अर्जुन! मैं इस धरती की सुगंध हूं, मैं अग्नि का ताप हूं, मैं ही सभी प्राणियों का संयम हूं।
  • मुझे कोई भी कर्म बांध के नहीं रखता क्योंकि मुझे कर्म के फल की कोई चिंता नहीं है।
  • बुद्धिमान व्यक्तियों को बिना किसी स्वार्थ के समाज की भलाई करनी चाहिए।
  • जो व्यक्ति किसी भी देवता की पूजा करते हैं वो अप्रत्यक्ष रूप से मेरी ही पूजा करते हैं।
  • मनुष्य के दुखों का कारण उसका मोह है। जितना अधिक मोह करेगा, उतना ही अधिक कष्ट भोगेगा।
  • ईश्वर भूत, भविष्य और वर्तमान के सभी प्राणियों को जानता है लेकिन वास्तविकता में उस परमात्मा को कोई नहीं जानता।
  • भाग्य के भरोसे केवल वही लोग बैठे रहते हैं जिनके जीवन में कुछ करने के लिए प्रेरणा नहीं होती है।
  • एक अनुशासित व्यक्ति ही अपना, अपने समाज का, अपने देश का विकास कर सकता हैं।
  • श्रेष्ठ बनना भी एक महानता हैं क्योंकि समाज में लोग श्रेष्ठ पुरुषों का ही अनुसरण करते है।
  • इस दुनिया में सबसे महान रहस्य कर्मयोग हैं।
  • जो हुआ, अच्छा हुआ। जो हो रहा है, अच्छा हो रहा है। जो होगा, वह भी अच्छा ही होगा।
  • तुम्हारा क्या गया जो तुम रो रहे हो, तुम क्या लाए थे जो तुमने खो दिया, तुमने क्या पैदा किया जो नष्ट हो गया है, तुमने जो लिया यहीं से लिया, जो दिया यहीं पर दिया, जो आज तुम्हारा है वो किसी और का होगा। क्योंकि परिवर्तन ही संसार का नियम है।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story