×

Bhai Dooj 2022: भईया दूज के दिन भाई-बहन गलती से भी न करें ये काम, इस शुभ मुहूर्त पर बहनें करें तिलक

Bhai Dooj 2022: 27 अक्टूबर 2022 को भईया दूज पर शुभ मुहूर्त देखते हुए बहनें अपने भईयों को तिलक कर सकती हैं। जबकि 27 अक्टूबर को भी कुछ समय तक भईया दूज का त्योहार है। आइए आपको बताते हैं कि भाई दूज वाले दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए।

Vidushi Mishra
Published on: 27 Oct 2022 4:42 AM GMT (Updated on: 27 Oct 2022 4:42 AM GMT)
bhai dooj shubh muhurat
X

भईया दूज (फोटो- सोशल मीडिया)

Bhai Dooj 2022: दिवाली के बाद भाई-बहन के पवित्र बंधन का पर्व भईया-दूज मनाया जाता है। हर साल भाई दूज का त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। दीपावली के पांच दिन के त्योहार के आखिरी दिन पड़ने वाले त्योहार भईया दूज को भ्रातृ द्वितीया या यम द्वितीया भी कहा जाता है। भईया दूज का त्योहार वैसे तो हर साल गोवर्धन पूजा के अगले दिन मनाया जाता था, लेकिन इस साल गोवर्धन पूजा और भईया दूज एक दिन ही मनाई जाएगी। 26 अक्टूबर 2022 को भईया दूज पर शुभ मुहूर्त देखते हुए बहनें अपने भईयों को तिलक कर सकती हैं। जबकि 27 अक्टूबर को भी कुछ समय तक भईया दूज का त्योहार है। आइए आपको बताते हैं कि भाई दूज वाले दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए।

भाई दूज मनाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज का त्योहार 26-27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

26 अक्‍टूबर को दोपहर 2:42 से शुरू हो रहा है। जोकि अगले दिन 27 अक्टूबर को दोपहर 12:45 तक रहेगा।

भाई दूज पर गलती से भी न करें भाई-बहन ये काम

भईया का तिलक करने से पहले बहने कुछ न खाएं

अपने भाईयों को तिलक करने से पहले भाई दूज वाले दिन बहनों को कुछ खाना नहीं चाहिए। भाई का तिलक करने के बाद उसको मिठाई खिलाने के बाद बहन को खाना चाहिए। ये करने से भाई-बहनों के बीच में प्यार बढ़ता है।

भईया दूज वाले दिन भाई-बहन प्यार से रहे

भाई दूज के दिन बहनों अपने भाई को प्यार से तिलक करती हैं। घर पर भईया का मनपसंद भोजन बनाकर खिलाना चाहिए। बहन-भाई को भाई-दूज वाले दिन लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए।

नॉन वेज और शराब से दूरी

भईया दूज वाले दिन किसी को भी नॉन वेज का सेवन ही नहीं करना चाहिए। नहीं ही लोगों को शराब का सेवन करना चाहिए।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story