×

Bhai Dooj Fashion Tips: BiggBoss कंटेस्टेंट Priyanka Chahar Chodhary के आउटफिट्स से लें फैशन टिप्स, आप भी ट्राई करें ये स्टाइल

Bhai Dooj 2022: राखी के ठीक बाद भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है। Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar chaudhari) के इन लुक्स को ट्राई करना चाहिए।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 25 Oct 2022 12:19 PM GMT
Priyankit
X

Biggboss 16 Contestent Priyanka Chahar Chodhary Fashion Style (Image: Social Media)

Bhai Dooj 2022: राखी के ठीक बाद भाईदूज का त्योहार मनाया जाता है। भाईदूज का त्योहार सभी भाई-बहनों के प्यार का त्योहार होता है। बता दे इस दिन बहनें अपने भाई की आरती उतारती हैं और तिलक करती हैं। अगर आप भी भाई दूज के त्योहार को लेकर एक्साइटेड हैं और अपने आउटफिट और लुक्स को लेकर कन्फ्यूज हैं तो आपको Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar chaudhari) के इन लुक्स को ट्राई करना चाहिए:

शरारा के साथ खुले बाल

बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट प्रियंका अपने लुक्स को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दे भाई दूज के मौके पर आप प्रियंका के इस लुक्स को अपना सकती हैं। शरारा और खुले बाल में आप सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।


प्रियंका ने इसी लुक के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। आप चाहे तो आप भी प्रियंका की तरह शरारा के साथ खुले बाल रख कर स्टाइलिस्ट दिख सकती हैं।

ब्लैक साड़ी के साथ बन

प्रियंका का यह लुक दिखने में एकदम सिंपल जरूर हैं लेकिन इस लुक में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगर ब्लैक आपका फेवरेट है तो आपके लिए यह लुक और भी ज्यादा खास बन जाएगा।


आप ब्लैक साड़ी के साथ लो बन बना सकती हैं। इस लुक में आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। आप चाहें तो अपने बालों को ओपन भी रख सकती हैं या साइड फिश टेल भी बना सकती हैं।

हैवी इयररिंग्स के साथ व्हाइट लहंगा

प्रियंका के इस दिवाली लुक के चर्चे हर जगह हैं। प्रियंका ने दिवाली स्पेशल एपिसोड (Bigg Boss 16 Diwali Special Episode) में व्हाइट लहंगा के साथ हैवी इयररिंग्स कैरी किया है। प्रियंका इस लुक में बेहद गॉर्जियस नजर आ रही हैं।


प्रियंका की तरह आप भी भाई दूज पर सिंपल लहंगे के साथ हैवी इयररिंग्स ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो अपने हेयरस्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। हालांकि प्रियंका के इस लुक को भी फॉलो कर आप भी गॉर्जियस नजर आ सकती हैं।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story