Khesari Lal Yadav Wife: कौन हैं भोजपुरी के गर्दा सिंगर खेसारी लाल की लुगाई, जानें करती हैं क्या काम

Khesari Lal Yadav Wife: खेसारी लाल यादव ने चंदा देवी से शादी रचाई है। वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं और सादगी भरी जिंदगी जीती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 13 Sep 2024 2:45 AM GMT (Updated on: 13 Sep 2024 2:46 AM GMT)
Khesari Lal Yadav Wife: कौन हैं भोजपुरी के गर्दा सिंगर खेसारी लाल की लुगाई, जानें करती हैं क्या काम
X

Khesari Lal Yadav With Wife (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Khesari Lal Yadav Wife Kon Hai: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) देशभर में अपनी पहचान रखते हैं। खेसारी सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह कई हिट गानों और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। ऑन स्क्रीन खूबसूरत हसीनाओं से रोमांस करने वाले खेसारी रियल लाइफ में शादीशुदा और दो बच्चों के पिता हैं। उन्होंने साल 2006 में चंदा देवी (Chanda Devi) से शादी रचाई थी। चलिए जानते हैं कौन हैं खेसारी लाल यादव की लुगाई चंदा यादव और उनके बच्चे क्या करते हैं।

खेसारी लाल यादव शादी (Khesari Lal Yadav Marriage)

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव (Shatrughan Kumar Yadav) है, जो 70 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और हजारों गानों में अपनी आवाज दे चुके हैं। बड़े पर्दे पर वह कई अभिनेत्रियों संग रोमांस कर चुके हैं, लेकिन रियल लाइफ में वह केवल अपने बीवी के लिए समर्पित रहते हैं। 18 साल की शादी में खेसारी और उनकी बीवी के बीच किसी तरह की अनबन की खबरें सामने नहीं आई हैं। खेसारी ने 12 जून 2006 को चंदा देवी से शादी (Khesari Lal Yadav And Chanda Devi Marriage) की थी। उनकी पत्नी चंदा देवी ग्लैमर वर्ल्ड से दूर रहती हैं और परिवार को संभालने का काम करती हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भोजपुरी स्टार की पत्नी होने के बावजूद वह सादगी भरा जीवन जीती हैं। चंदा देवी खेसारी लाल यादव की अच्छी-बुरी हर परिस्थिति में उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रहीं। अपने सालगिरह पर एक्टर ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा था कि जिस तरह से 17 सालों से ये मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं, वह काबिले तारीफ है। खेसारी अपनी पत्नी को अपना लकी चार्म मानते हैं। वह कितने भी बिजी क्यों न हों, लेकिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वक्त बिताना नहीं भूलते हैं।

खेसारी लाल यादव के कितने बच्चे हैं (Khesari Lal Yadav Children)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भोजपुरी गायक और एक्टर खेसारी लाल यादव और चंदा देवी एक बेटा और बेटी के माता-पिता हैं। उनके बच्चों का नाम कृति और ऋषभ है। खेसारी की बेटी कृति यादव भी भोजपुरी फिल्म में काम कर चुकी हैं। वह अपने पिता की ही मूवी 'दुल्हिन गंगा के पार' में नजर आई थीं। फिलहाल दोनों बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।

खेसारी लाल यादव नेटवर्थ (Khesari Lal Yadav Net Worth In Rupees 2024)

बात करें अगर खेसारी लाल यादव की नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 18 से 20 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वह एक फिल्म के लिए 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करते है। उनके पास मुंबई और पटना में आलीशान घर है। इसके अलावा उनके पास छपरा में पैतृक गांव में लाखों रुपये की पुश्तैनी जमीन भी है। खेसारी के कार कलेक्शन में टोयोटा फॉरच्यूनर जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं।

Shreya

Shreya

Next Story