×

Pawan Singh New Car: वाह भाई वाह! पवन सिंह ने खरीदी ये नई कार, जानिए कितनी लग्जरी कार के मालिक हैं सुपरस्टार

Bhojpuri Star Pawan Singh Car Collection: आइए बताते हैं पवन सिंह ने कौन सी नई कार खरीदी है, इससे पहले उनकी गैराज में कौन-कौन सी महंगी कारें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 24 Feb 2024 10:21 AM GMT (Updated on: 24 Feb 2024 10:49 AM GMT)
Bhojpuri Star Pawan Singh
X

Bhojpuri Star Pawan Singh  (Photo- Social Media)

Bhojpuri Star Pawan Singh Car Collection: भोजपुरी की दुनिया में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ चुके पवन सिंह अपने काम के साथ ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पवन सिंह का क्रेज उनके फैंस के बीच इस कदर है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे। अब तो सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पवन सिंह के बहुत से फैंस हैं, जो सुपरस्टार के गाने पर जमकर थिरकते हैं। पवन सिंह की यदि पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं तो वह बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं, अभी हाल ही में उन्होंने एक नई लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी वजह से अभिनेता सुर्खियों में आ चुके हैं, आइए बताते हैं कि पवन सिंह ने कौन सी नई कार खरीदी है, इससे पहले उनकी गैराज में कौन-कौन सी महंगी कारें हैं।

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने खरीदी नई कार

भोजपुरी दुनिया की शान पवन सिंह ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज साझा की, जिसके बाद से फैंस उन्हें लगातार बधाईयां दें रहें हैं। दरअसल पवन सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मां के साथ नई ब्रांडेड कार का वेलकम करते नजर आ रहें हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पवन सिंह कार शोरूम में अपनी मां के साथ पहुंचे हुए हैं। इसके बाद उनकी नई कार की झलक देखने को मिल रही है। ब्लू कलर की चमचमाती कार की झलक देखते बन रही है। यहां देखें वीडियो -

पवन सिंह कार कलेक्शन

नई ब्रांडेड कार से पहले भी भोजपुरी के किंग पवन सिंह के पास कई और ब्रांडेड कार हैं, जिसमें वह अधिकतर ट्रैवल करते नजर आते हैं। उनके पास महिंद्रा स्कॉर्पियो है, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए है, साथ ही उन्होंने मर्सिडीज Benz GLE 250d भी रखी है, जो लगभग 78 लाख की है। इसके अलावा पवन सिंह के गैराज में Toyota फॉरच्यूनर और लैंड रोवर रेंज रोवर जैस महंगी गाड़ियां भी है, जिसकी कीमत लाखों में है। वहीं अब उन्होंने एक और नई कार खरीद ली है।

पवन सिंह नेटवर्थ

सुपरस्टार पवन सिंह एक रॉयल जिंदगी जीते हैं। उनका बिहार में एक शानदार घर है, साथ ही कई जमीन भी उन्होंने खरीदी हुई है। इसके अलावा मुंबई के लोखंडवाला में भी उनका एक फ्लैट है। पवन सिंह के इनकम सोर्स के बारे में बताएं तो वह एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग के जरिए भी खूब नोट छापते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पवन सिंह एक फिल्म के लिए करीब 40 से 50 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं, वहीं गाने की बात करें तो उसके लिए अभिनेता की 3 लाख रुपए फीस है। अब यदि आपको उनकी कुल नेटवर्थ के बारे में बताएं तो 5 मिलियन उनकी नेटवर्थ है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story