×

Ayesha Khan Biography: कौन है बिग बॉस की कंटेस्टेंट आयेशा खान, इस वीडियो में देखकर आपके भी छूट जायेंगे पसीने

Bigg Boss 17 Contestant Ayesha Khan Biography: बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट और मुनव्वर फारुकी की फ्रेंड रहीं आयेशा खान का ये बोल्ड अवतार आपके भी पसीने छुड़ा देगा ,देखिये कैसे हॉटनेस में उर्फी जावेद को भी छोड़ चुंकीं हैं पीछे।

Shweta Srivastava
Published on: 4 Jan 2024 11:51 AM GMT
Bigg Boss 17 Contestant Ayesha Khan Biography
X

Bigg Boss 17 Contestant Ayesha Khan Biography (Image Credit-Social Media)

Ayesha Khan Biography: बिग बॉस की नई वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा खान एक खूबसूरत भारतीय अभिनेत्री और एक खूबसूरत मॉडल हैं। फिलहाल उनके सबसे ज़्यादा चर्चे बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के मज़बूत दावेदार और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के साथ उनके लिंकअप को लेकर चल रहे हैं। शो के होस्ट सलमान खान की फटकार के बाद अब जहाँ दोनों शो में एक दूसरे से जुदा-जुदा नज़र आ रहे हैं वहीँ घर के बाहर सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की बातें चल रहीं हैं। वहीँ आज हम आपको आयशा खान से जुड़ी कई बातें बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगें। आइये जानते हैं कौन हैं आयशा खान और आखिर क्यों वो हुईं थी खूब फेमस।

आयशा खान का ये वीडियो था काफी बोल्ड

आयशा खान मुख्य रूप से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री और कुछ म्यूजिक वीडियो में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। आयशा ने प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म और मनोरंजन उद्योग में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2022 में "मुखचित्रम" नाम की भारतीय तेलुगु भाषा की कानूनी ड्रामा फिल्म से की। इस फिल्म में आयशा को 'माया फर्नांडीज' के रूप में मुख्य भूमिका में लिया गया था। इस फिल्म में विकास वशिष्ठ के साथ आयशा खान मुख्य भूमिका में नज़र आईं थीं। प्रिया वडलामणि,चैतन्य राव मदादी, सुनील, विश्वक सेन, पी. रविशंकर और कई अन्य लोग भी इस फिल्म में थे। ये फिल्म 9 दिसंबर, 2022 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद आयशा को "रीबॉर्न हीर" नाम की पंजाबी भाषा के संगीत वीडियो में भी देखा गया था, इस गाने में उन्हें राजवीर जवंदा के साथ कास्ट किया गया था। इस गाने को राजवीर जवंदा ने गाया था। उन्हें "दिल ने" नामक एक संगीत वीडियो गीत में भी कास्ट किया गया था। साल 2022 में, उन्हें "मोहब्बत के काबिल" नामक एक और संगीत वीडियो में कास्ट किया गया। जिसे सलमान अली ने गाया था। इस गाने में आयशा खान के साथ अमीर अरब यावर खान और सलमान अली थे।

Bigg Boss 17 Contestant Ayesha Khan Biography (Image Credit-Social Media)

साल 2022 के अंत में, आयशा को "गिटार" नाम की एक और पंजाबी भाषा के संगीत वीडियो में कास्ट किया गया। जिसे करण रंधावा ने गाया था इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में आयशा को करण रंधावा के साथ ही कास्ट भी किया गया था।

Bigg Boss 17 Contestant Ayesha Khan Biography (Image Credit-Social Media)

आयशा को आफताब शिवदासानी और हीर के साथ "तावीज़" नाम के एक म्यूजिक वीडियो में भी लिया गया था। वहीँ साल 2023 में आयशा को "उडीकन" (पंजाबी) नाम के एक पंजाबी सैड सॉन्ग में कास्ट किया गया था। इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में गाना सनम पारोवाल ने गाया था।

इसके साथ साथ आयशा खान अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी पॉपुलर हैं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 901K से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनके आधिकारिक फेसबुक पेज पर 293K फॉलोअर्स हैं। आयशा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी 2.29K से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं। उनकी आय का मुख्य स्रोत तेलुगु भाषा की फिल्मों और म्यूजिक वीडियो है। आयशा ने कुछ टॉप रेटेड भारतीय ब्रांडों और उत्पादों का भी प्रमोशन किया है।

आपको बता दें कि आयशा खान एक फिटनेस फ्रीक हैं और वो योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा मानतीं हैं। उन्हें खुद को फिट रखना पसंद है। वो नियमित रूप से जिम जाकर खुद को व्यस्त और फिट भी रखती हैं। वो खाने की काफी शौकीन हैं और उन्हें बिरयानी, पिज्जा, पास्ता, बर्गर, मोमोज, समोसा, केक और सभी प्रकार के भारतीय व्यंजन खाना पसंद है। वो अच्छे खाने के लिए अक्सर कई नामी रेस्तरां में जाती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग मौजूद है।

Bigg Boss 17 Contestant Ayesha Khan Biography (Image Credit-Social Media)

बिग बॉस 17 में लोगों द्वारा उन्हें भले ही काफी आलोचनाएं मिल रहीं हों लेकिन उन्हें फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हैं। आयशा सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज अपलोड करतीं रहतीं हैं जिसमे उनकी कई बोल्ड फोटोज और वीडियोस को लाखों लोग पसंद करते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story