Rajat Dalal Girlfriend: कौन हैं रजत दलाल की गर्लफ्रेंड, बिग बॉस में हुआ खुलासा, जानें उनके बारे में

Rajat Dalal Girlfriend: जाने माने फिटनेस ट्रेनर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रजत दलाल इन दिनों बिग बॉस 18 में नजर आ रहे हैं। शो में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा किया।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 14 Oct 2024 8:27 AM GMT
Rajat Dalal GF: कौन हैं रजत दलाल की गर्लफ्रेंड, बिग बॉस में हुआ खुलासा, जानें उनके बारे में
X

Rajat Dalal (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Rajat Dalal Girlfriend: टीवी का पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 18 (Bigg Boss 18) की शुरुआत हो चुकी है। शो में इस बार रजत दलाल (Rajat Dalal) ने भी कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया है, जो कि एक जाने माने फिटनेस ट्रेनर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले रजत (Rajat Dalal BB18) अपने कंटेंट के साथ ही अपने विवादों को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। उन पर किडनैपिंग, चोरी और धमकी देने जैसे कई आरोप लग चुके हैं। अपने एक विवाद की वजह से उनको जेल भी जाना पड़ा था।

रजत दलाल अपनी प्रोफेशनल के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा बटोरते हैं। बिग बॉस शो में एंट्री के बाद उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में जानने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आइए जानें रजत दलाल की गर्लफ्रेंड (Rajat Dalal Ki Girlfriend) के बारे में।

कौन है रजत दलाल की गर्लफ्रेंड (Who Is Rajat Dalal Girlfriend)

बात करें रजत दलाल की लव लाइफ (Rajat Dalal Love Life) की तो फिलहाल उनकी शादी तो नहीं हुई है, लेकिन गर्लफ्रेंड जरूर है। जिसके बारे में वह बिग बॉस के को-कंटेस्टेंट्स से बात करते नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक, रजत और उनकी गर्लफ्रेंड की इंगेजमेंट भी हो चुकी है। वह उनकी फोटो हमेशा साथ लेकर घूमते हैं। दरअसल, उनके हाथ में एक स्टोन है, जिसमें गर्लफ्रेंड के साथ उनकी फोटो है। इस फोटो को उन्होंने अपने बिग बॉस के साथियों को भी दिखाया था। फिलहाल उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सोशल मीडिया पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

रजत दलाल करियर और नेटवर्थ (Rajat Dalal Career And Net Worth 2024)

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट रजत दलाल एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। उन्हें फैंस हल्क, गुल्लू और रज्जो के नाम से भी बुलाते हैं। वह पावर लिफ्टर के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। उन्होंने स्कूल के समय से ही वर्कआउट शुरू कर दिया था और फिर इसे ही अपना पेशा बना लिया। जानकारी के मुताबिक, वेट लिफ्टिंग से जुड़ी प्रतियोगिताओं में वह करीब 14 मेडल्स जीत चुके हैं। अपनी फिटनेस के साथ ही रजत अपनी लड़ाइयों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाटी से पंगा लेने से लेकर बाबाओं को पीटने और बाइक को टक्कर मारकर भागने जैसे कई विवाद उनसे जुड़े हुए हैं।

28 साल के रजत दलाल (Rajat Dalal) का जन्म 12 जनवरी 1996 को फरीदाबाद, हरियाणा में हुआ था। उनके परिवार में माता-पिता, एक भाई और एक बहन है। उन्होंने फरीदाबाद से ही ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। अपने पेशे के जरिए वह आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, रजत दलाल के पास 25,18,84,800 रुपये की कुल नेटवर्थ है।

Shreya

Shreya

Next Story