Bigg Boss OTT 3 Update: बला की खूबसूरत हैं कटारिया की गर्लफ्रेंड, एल्विश यादव की Ex से है ये रिश्ता

Bigg Boss OTT 3 Lovekesh Kataria Girlfriend: लवकेश कटारिया बीते कई सालों से आशना चंद को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 23 July 2024 5:11 AM GMT
BB OTT 3: बला की खूबसूरत हैं कटारिया की गर्लफ्रेंड, एल्विश यादव की Ex से है ये रिश्ता
X

Lovekesh Kataria Girlfriend (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Lovekesh Kataria Girlfriend: जाने माने यूट्यूबर लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) इस वक्त सबसे मशहूर और विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) में नजर आ रहे हैं। शो का हिस्सा बनने के बाद वह आए दिन चर्चा में छाए रहते हैं। लवकेश को जीताने के लिए उनके फ्रेंड्स और फैंस जमकर मेहनत कर रहे हैं। इसके अलावा कटारिया की गर्लफ्रेंड भी उन्हें सपोर्ट करने में पीछे नहीं हैं। आइए जानें कौन हैं लवकेश कटारिया और उनका प्रोफेशन।

कौन हैं लवकेश कटारिया की गर्लफ्रेंड

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) बीते कई सालों से आशना चंद (Ashna Chand) को डेट कर रहे हैं, जो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर और एंटरप्रेन्योर हैं। दोनों का रिश्ता जगजाहिर है। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को यूजर्स से छिपाने की कोशिश नहीं की। बल्कि लव और आशना अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते रहते हैं। लव के बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में जाने के बाद से आशना उन्हें लगातार सपोर्ट कर रही हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आशना चंद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम (Ashna Chand Instagram) पर उनकी तगड़ी फॉलोइंग है। उन्हें करीब 1 लाख 74 हजार से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। आशना का खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह फैशन, लाइफस्टाइल और डेली लाइफ से जुड़े व्लॉग्स शेयर करती हैं। इतना ही नहीं आशना एक Thriftiness नाम का क्लोदिंग ब्रांड भी चलाती हैं।

एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड से है ये रिश्ता

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)
(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आपको बता दें कि लवकेश कटारिया बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के जिगरी यार हैं। जब एल्विश बिग बॉस शो में थे तो लव ने उन्हें जीताने के लिए काफी मेहनत की थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि लवकेश की गर्लफ्रेंड आशना और एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) के बीच एक कनेक्शन है। दरअसल, दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं। कीर्ति और आशना अक्सर साथ में तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। फैंस को भी दोनों की दोस्ती काफी ज्यादा पसंद आती है। दोनों की दोस्ती तब हुई थी, जब कीर्ति एल्विश को डेट कर रही थीं।

Shreya

Shreya

Next Story