Bigg Boss 16 की इस कंटेस्टेंट ने बताया Vegan Diet के फायदे, क्या है Vegan Diet, आप भी कर सकते हैं फॉलो

Bigg Boss 16: हाल ही में कलर्स टीवी पर शुरू हुए इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिगबॉस काफी सुर्खियां बटोर रहा हैं। सौंदर्या ने बताया कि वो vegan diet चार्ट सख्ती से फॉलो करती हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 3 Oct 2022 3:13 AM GMT
BiggBoss 16 Contestant Soundarya Sharma
X

Soundarya Sharma (Image: Social Media)

Bigg Boss 16: हाल ही में कलर्स टीवी पर शुरू हुए इंडिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिगबॉस काफी सुर्खियां बटोर रहा हैं। पिछले एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच ड्यूटी और खाने को लेकर डिस्कशन करते हुए देखा गया। बता दे बिगबॉस में आए ज्यादातर कंटेस्टेंट खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज और खानपान का बहुत ध्यान देते हैं।

बता दे इसी दौरान एक कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा ने vegan diet को लेकर बातचीत करती नजर आई। सौंदर्या ने बताया कि फिट रखने के लिए वो vegan diet चार्ट सख्ती से फॉलो करती हैं। दरअसल आजकल ज्यादातर लोग अब vegan diet को फॉलो कर रहे हैं। वीगन डाइट आज कल काफी ट्रेंड में हैं। दरअसल फिट रहने और वजन कम करने के लिए ये डाइट फिटनेस इंडस्ट्री (Fitness Industry) में काफी फॉलो की जा रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको Vegan diet के बारे में पता नहीं है। ऐसे में अगर आप नहीं जानते कि vegan diet क्या होता है और इसके फायदे क्या हैं तो आइए जानते हैं यहां Vegan diet क्या होता है और इसके फायदे क्या हैं:

क्या है वीगन डाइट (What is Vegan Diet)

Vegan diet एक प्रकार का ऐसा डाइट है जिससे वजन कम करना और फिट रहना आसान हो जाता है। दरअसल यह एक ऐसी डाइट है जिसमें पशु या उनके ज़रिये तैयार किये गए किसी उत्पाद को नहीं खाया जाता है मतलब यह कि इनमें डेयरी प्रोडक्ट, दूध, शहद, पनीर, मक्खन, अंडे और मांस जैसी चीजें शामिल हैं। दरअसल इस डाइट में केवल फलीदार पौधे, अनाज, बीज, फल, सब्ज़ियां, नट्स और ड्राए फ्रूट्स शामिल होते हैं। हालांकि बहुत सारे लोग इसे वेजिटेरियन डाइट कहते हैं लेकिन यह वेजिटेरियन डाइट से काफी अलग है क्योंकि वेजिटेरियन डाइट में डेयरी प्रोड्यूट यानी पनीर, मक्खन और दूध, दही जैसी चीजें खाना मना नहीं होता है लेकिन Vegan Diet में प्रोटीन युक्त आहार का सेवन नहीं कर सकते हैं।

वीगन डाइट के फायदे (Vegan Diet Benefits)

दरअसल वीगन डाइट के कई सारे फायदे हैं। बता दे Vegan Diet में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर चीज़ें शामिल होती हैं, जो शरीर का जल्दी बीमार होने से बचाव करती हैं। इतना ही नहीं वीगन डाइट ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करती है। बता दे वीगन डाइट में कोलेस्ट्रोल की मात्रा नहीं होती है और साथ ही इसमें वसा भी काफी कम मात्रा में पाई जाती है दरअसल vegan diet से कई बीमारियों का जोखिम कम होता है और साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहता है। इतना ही नहीं Vegan diet से पशु-पक्षियों की ज़िंदगी भी सुरक्षित रहती है क्योंकि इसमें मीट का सेवन करना मना होता है। बता दे vegan diet कैलोरी सेवन को कम और प्रोटीन सेवन को बढ़ाकर आपके वजन को कम करने में मददगार साबित होती है।

वीगन डाइट के नुकसान (Vegan Diet Disadvantage)

Vegan Diet के अगर फायदे हैं तो कई नुकसान भी हैं। दरअसल अपनी डाइट से पूरी तरह से पशु उत्पादन या प्रोटीन की चीजों को हटा देने से शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी हो सकती है, जिसका असर हड्डियों पर पड़ेगा। साथ ही शरीर को कैल्शियम और ओमेगा-3 जैसे विटामिन और मिनरल्स भी नहीं मिलते हैं, जो ज्यादातर मांस और डेरी प्रोडक्ट्स से प्राप्त होते हैं। इतना ही नहीं शरीर में पर्याप्त पोषक तत्वों की कमी के कारण पाचन तंत्र खराब होने की संभावना रहती है। इससे पको शारीरिक कमज़ोरी भी हो सकती है। बता दे ऐसे में जरूरी ये है कि vegan diet चार्ट फॉलो करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story