Litti Chokha Recipe: घर पर ही बनाएं बिहार का फेमस Litti Chokha, उंगली चाटते रह जाएंगे सभी

Bihar Famous Litti Chokha Recipe: अगर आप घर पर ही लिट्टी-चोखा बनाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 11 Aug 2024 10:41 AM GMT
घर पर ही बनाएं बिहार का फेमस Litti Chokha, उंगली चाटते रह जाएंगे सभी
X

Litti-Chokha (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Litti Chokha Recipe In Hindi: लिट्टी-चोखा (Litti Chokha) बिहार की सबसे मशहूर और स्वादिष्ट डिश में से एक है। यह यूपी में भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इस डिश को आप लंच या डिनर में खा सकते हैं, जो स्वाद में लाजवाब होती है। कई लोगों को लिट्टी-चोखा का स्वाद तो पसंद होता है, लेकिन घर में इसे बनाना कठिन लगता है। लेकिन इसे बनाने में इतना भी झंझट नहीं होता है। आज हम आपको लिट्टी-चोखा बनाने की आसान रेसिपी (Litti Chokha Banane Ki Recipe) बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किस तरह घर में आसान तरीके से यह डिश तैयार कर सकते हैं।

लिट्टी बनाने की सामग्री (Ingredients For Litti)

      • गेहूं का आटा- दो कप
      • सत्तू- एक कप
      • अजवाइन- एक चम्मच
      • एक बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
      • हरी मिर्च- 3 से 4
      • हरी धनिया
      • एक नींबू का रस
      • अदरक-लहसुन का पेस्ट- आधा चम्मच
      • सरसों का तेल- दो चम्मच
      • भरा लाल मिर्च के आचार का मसाला
      • तलने के लिए तेल
      • नमक स्वादानुसार।

      चोखा बनाने की सामग्री (Ingredients For Chokha)

      • एक बड़ा बैंगन
      • दो मध्यम आकार के टमाटर
      • आलू करीब तीन
      • लहसुन
      • एक प्याज बारीक कटा हुआ
      • 2-4 हरी मिर्च
      • हरी धनिया
      • एक सरसों का चम्मच तेल
      • नींबू
      • नमक स्वादानुसार।

बनाने का तरीका (Litti Banane Ka Tarika)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सबसे पहले लिट्टी के लिए आटा गूंथ लीजिए। इसके लिए गेंहू के आटे में दो चुटकी नमक और घी डालकर थोड़ा सा टाइट आटा गूंथ लें। फिर इसे ढककर रख दें। अब आपको इसके लिए स्टफिंग तैयार करनी है। जिसके लिए एक बर्तन में सत्तू डालें। फिर उसमें हरी मिर्च, प्याज, अजवाइन, हरी धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट, अमचूर पाउडर या फिर नींबू का रस, सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसमें लाल भरे मिर्च का मसाला भी थोड़ा का एड कर दीजिए। इससे अच्छा टेस्ट आता है। इस मिक्सचर को हाथों की सहायता से अच्छे से मिक्स करें।

इसके बाद लिट्टी के आटे की छोटी लोई काटकर उसे अंगुलियों की सहायता से थोड़ा बड़ा कर लीजिए और बीच में स्टफिंग को एक चम्मच भरें। फिर आटे को चारों ओर से उठाकर बंद कर दीजिए और गोल आकार दे दें। इसी तरह सभी लिट्टी तैयार कर लीजिए। जब लिट्टी तैयार हो जाए तो इन्हें सेंकने की बारी आती है। इसे आप पारंपरिक तरीके से उपले पर सेंक सकते हैं। लेकिन अगर आपको इसे आग पर नहीं सेंकना है तो फिर तंदूर और माइक्रोवेव का यूज कर सकते हैं। लिट्टी को ब्राउन होने तक सेंकना है। इसके बाद इसे निकालकर अच्छी तरह घी डालें।

चोखा बनाने का तरीका (How To Make Chokha)

लिट्टी को चोखा के साथ खाया जाता है। चोखा बनाना भी बहुत आसान है। इसके लिए आपको बैंगन, उबले हुए आलू और टमाटर को गैस पर भून लेना है। इसके बाद इन्हें थोड़ा गर्म रहने पर ही छील लें और अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद हरी मिर्च और लहसुन भी भून लें और दरदरा कूट लें। फिर इसे भी आलू, टमाटर और बैंगन के मिक्सचर के साथ मिला दें। अब इसमें सरसों का तेल, नींबू, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस तरह आपका चोखा भी बनकर तैयार है। इसका लिट्टी के साथ आनंद लें।

Shreya

Shreya

Next Story