×

Bijnor Ka Urad Gosht: उड़द गोश्त के बिना अधूरी रहती है बिजनौर की शादियां, बहुत फेमस है यह लोकल डिश

Bijnor Ka Urad Gosht: इतिहास में उड़द गोश्त का कहीं कोई जिक्र नहीं मिलता है। इसलिए ऐसा माना जा सकता है कि यह पूरी तरह से बिजनौर की ही खोज है। इसको बनाने का तरीका भी बहुत अलग होता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 19 Nov 2023 4:30 AM GMT (Updated on: 19 Nov 2023 4:30 AM GMT)
Bijnor ke Urad Gosht ki Recipe
X

Bijnor ke Urad Gosht (Image: Social Media) 

Bijnor ka Urad Gosht: उड़द गोश्त, बिजनौर का एक लोकप्रिय स्थानीय पकवान है जो मटन (गोश्त) और उड़द दाल का मिश्रण है। ये डिश स्थानीय स्वाद और रिच टेक्सचर के लिए मशहूर है। इस डिश की लोकप्रियता का आलम यह है कि जिस भी शादी में नॉन-वेज परोसा जाता है उड़द गोश्त उसमे जरूर शामिल होता है। उड़द गोश्त को बहुत जगह दाल गोश्त भी कहा जाता है।

कहाँ पैदा हुई उड़द गोश्त नाम की डिश

ऐसा माना जाता है उड़द गोश्त या दाल गोश्त की उत्पत्ति मिडिल ईस्ट या मध्य पूर्व के देशों में हुई थी। वहां से धीरे-धीरे इस डिश ने हर मांस प्रेमी के दिल में जगह बना ली है। भारत में मुगलों ने धीरे-धीरे अपने मांस के व्यंजनों में विभिन्न दालों को शामिल किया। हम यह जानते हैं कि कबाब आदि में चना दाल का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा हलीम में भी दाल का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। बाद में स्थानीय स्तर पर उड़द दाल का गोश्त के साथ उपयोग किया जाने लगा। हिन्दुओं में भी बंगाली समुदाय मछली को मूंग दाल के साथ बनाते हैं।


पूरी तरह से स्थानीय खोज है उड़द गोश्त

दाल गोश्त मुख्यतः चना दाल के साथ पकाया जाता है। भारत में परोसे जाने वाले व्यंजन में चना, अरहर और शायद कुछ मसूर भी था। दाल का प्रयोग मीट के ग्रेवी का गाढ़ा करने के लिए किया जाता रहा है, जैसा की हलीम के साथ देखा जा सकता है। इतिहास में उड़द गोश्त का कहीं कोई जिक्र नहीं मिलता है। इसलिए ऐसा माना जा सकता है कि यह पूरी तरह से बिजनौर की ही खोज है। इसको बनाने का तरीका भी बहुत अलग होता है। पहले अलग-अलग उड़द दाल और मटन को पका लिया जाता है। दोनों को पूरी तरह से पकाने के बाद एक साथ मिला कर फिर थोड़ी देर पकाया जाता है। इसके बाद इस पर घी आदि की छौंक लगायी जाती है। आमतौर पर बिजनौर में इसे चावल के साथ ही खाना पसंद किया जाता है। चुकि मटन और उरद दोनों भारी होते हैं इसलिए इस डिश को पचाना आसान नहीं होता है।


बिजनोर के उड़द गोश्त की रेसिपी

सामग्री

500 ग्राम मटन

1 कप उड़द दाल (कुछ घंटों तक भिगोई हुई)

2 बड़े प्याज (कटे हुए)

2 टमाटर (कटे हुए)

1/2 कप दही

2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

1 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच गरम मसाला

1 चम्मच जीरा

1/2 कप खाना पकाने का तेल

नमक स्वाद अनुसार

सजावट के लिए ताज़ा हरा धनिया


विधि

-मटन को धो कर साफ करें और छोटे टुकड़ों में काट लें।

-उड़द दाल को थोड़ा सा पानी में भीगो कर कुछ घंटे के लिए रख दें।

-एक प्रेशर कुकर में गरम तेल में जीरा डालें और फिर कटे हुए प्याज को ब्राउन होने तक फ्राई करें।

-अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएँ।

-मटन को दाल कर भुनई करें जब तक वो थोड़ा सा ब्राउन हो जाए।

-अब कटे हुए टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिये. मिक्स करें और टमाटर अच्छे से गल जाने तक पकाएं।

-दही को बीट करके डालें और मसालों के साथ मिलायें। और फिर मटन को 5-10 मिनिट के लिये पकाइये.

-अब भीगी हुई उड़द दाल को मिलायें और मिलायें।

-पानी जोड़ें जैसे कि सब समान अच्छे से उबल सकें। प्रेशर कुकर बंद करें और मटन और दाल को अच्छे से उबालें तक पकाएँ।

-जब मटन और दाल अच्छे से पक जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, गरम मसाला छिड़कें और मिक्स करें।

-ताजा धनिये की पत्तियों के साथ डिश को गार्निश करें।

-गरम गरम उड़द गोश्त को नान, रोटी, या चावल के साथ परोसें।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story