TRENDING TAGS :
रेखा गुप्ता संभालेंगी दिल्ली की सत्ता, जानें राजधानी को मिली कितनी पढ़ी लिखी सीएम
Rekha Gupta Education: रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसी के साथ रेखा दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। आइए जानते हैं कितनी पढ़ी लिखी हैं रेखा।
Rekha Gupta (Pic Credit- Social Media)
Rekha Gupta Education Qualification: देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi New CM 2025) का नाम सामने आ चुका है। 27 साल बाद सत्ता में आने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) पर अपना भरोसा जताया है। यानी रेखा को विधायक दल का नेता चुना गया है। इसी के साथ रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री (Delhi 4th Female CM) होंगी। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी ने दिल्ली की सरकार का नेतृत्व किया था। आइए जानते हैं कितनी पढ़ी-लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Kitni Padhi Likhi hai)
(Pic Credit- Social Media)
बीजेपी द्वारा विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता कल रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगी। लेकिन इससे पहले यह भी जानना जरूरी है कि आखिर दिल्ली की नई CM पढ़ी-लिखी हैं।
बता दें, रेखा गुप्ता को जनता ने शालीमार बाग से विधायक चुना है। वह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रही हैं। मूल रूप से हरियाणा के जींद की निवासी रेखा मात्र दो साल की आयु में दिल्ली आ गई थीं और राजधानी से ही अपनी पढ़ाई-लिखाई भी पूरी की है।
उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की पढ़ाई की है। दौलत राम कॉलेज (Daulat Ram College) से बीकॉम की डिग्री, जबकि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ (Chaudhary Charan Singh University Meerut) से उन्होंने लॉ की डिग्री हासिल की है।
छात्र जीवन से ही हो गई थी राजनीति की शुरूआत
(Pic Credit- Social Media)
रेखा गुप्ता ने छात्र जीवन के दौरान ही राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया था। वह स्टूडेंट रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ गई थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर काम किया। वह DUSU की महासचिव रहीं और फिर अध्यक्ष बनीं। इसके अलावा, वह भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली की सचिव बनीं। बाद में उनकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। उनकी छात्र राजनीति में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद की।