×

इन बीमारियों से छुटकारा दिलाता है जामुन! क्या पता था आपको?

shalini
Published on: 20 Jun 2018 10:25 AM GMT
इन बीमारियों से छुटकारा दिलाता है जामुन! क्या पता था आपको?
X

लखनऊ: गर्मियों के सीजन में तरह-तरह के फल आना शुरू हो जाते हैं जो सभी को बहुत पसंद आते हैं। जैसे आम, तरबूज़, खरबूजा, संतरा, आदि। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। ऐसा ही एक फल है जामुन,जो खाने में जितना स्वादिष्ट है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद भी है। इसके सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता हैं। तो आज हम आपके लिए जामुन से जुड़े कुछ ऐसे सुझाव लाए हैं जिसके सेवन से आप इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

रेलवे के पहले ‘अपशिष्ट से ऊर्जा’ संयंत्र के सामने जीएसटी की बाधाएं

मोदी सरकार के आर्थिक सलाहकार अरविंद ने दिया इस्तीफा

भूख न लगना

अगर आप खाना नही खाते हैं या फिर आपको भूख ना लगने की समस्या है, तो रोजाना जामुन का रस पिए। ऐसा करने से आपकी भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाएगी।

शुगर की समस्या

यदि आप शुगर के मरीज हैं तो जामुन का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना जामुन के बीजों का पाउडर खाने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। और इससे आपको काफी आराम भी मिलेगा।

दस्त जैसी बीमारी

अक्सर गर्मी में गलत खान पान के कारण दस्त जैसी बिमारी का शिकार हो जाते हैं ऐसे में अगर आप दस्त की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जामुन को सेंधा नमक के साथ खाएंगे तो आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

रिजिजू ने राहुल को दिया जवाब, बोले- आपके परिवार ने किया कश्मीर को बर्बाद

दातों की समस्या

अगर आपके दांतों में दर्द और तेज झिनझिनाहट हो रहीं है तो ऐसे में जामुन के पेस्ट से ब्रश करें। ऐसा करने से आपके दांतों का दर्द दूर हो जाएगा और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाएंगे।

पथरी का इलाज़

आजकल ज़्यादातर लोग पथरी की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आपको पथरी की समस्या है तो दवाइयों का सेवन करने की जगह जामुन का सेवन करें। जामुन के बीजों को बारीक पीसकर इसमें थोड़ा सा दही मिलाकर खाने से पथरी की समस्या से जल्द ही आराम मिल सकता है।

shalini

shalini

Next Story