×

Priyanka Chopra Beauty Tips: आखिरकार खुल गया प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज

Priyanka Chopra Beauty Secret: आज हम अपने इस आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा के फैंस को एक अहम जानकारी देने वाले हैं, दरअसल हम उन्हें बताने वाले हैं कि प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज क्या है।

Shivani Tiwari
Published on: 1 Jun 2024 2:30 AM GMT (Updated on: 1 Jun 2024 2:30 AM GMT)
Priyanka Chopra Beauty Secret
X

Priyanka Chopra Beauty Secret (Photo- Social Media)

Priyanka Chopra Homemade Body Scrub: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, दुनिया भर में उन्होंने अपनी पहचान बना ली है। प्रियंका चोपड़ा आज की जेनरेशन के लिए किसी मिसाल से कम नहीं हैं, जिस तरह उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर दुनिया भर के लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है, वह हर किसी के बस की बात नहीं होती। प्रियंका चोपड़ा के लाखों नहीं करोड़ों फैंस हैं, और वे सभी उनके बारे में हर डिटेल जानना चाहते हैं, आज हम अपने इस आर्टिकल में प्रियंका चोपड़ा के फैंस को एक अहम जानकारी देने वाले हैं, दरअसल हम उन्हें बताने जा रहें हैं कि प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज क्या है।

प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया अपनी खूबसूरती का राज (Priyanka Chopra Beauty Secret)

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की दुनिया में जब अपना कदम रखा था, तब से लेकर अब तक वह बेहद बदल चुकीं हैं, जी हां! उन्होंने अपना कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। वह पहले से कई ज्यादा खूबसूरत और हॉट हो चुकीं हैं। प्रियंका चोपड़ा जैसे ग्लोबल आइकॉन की खूबसूरती को देख आपके मन में यही विचार आता होगा कि अभिनेत्री यकीनन महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करतीं होंगी, लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जी हां! प्रियंका चोपड़ा अपनी स्किन के लिए होममेड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करतीं हैं, जिसकी जानकारी वह खुद दे चुकीं हैं और तो और इसकी रेसिपी भी वह साझा कर चुकीं हैं। आइए बताते हैं।


प्रियंका चोपड़ा का होममेड बॉडी स्क्रब (Priyanka Chopra Homemade Body Scrub)

प्रियंका चोपड़ा की तरह यदि आप भी अपनी स्किन को चमकदार बनाना चाहते हैं, तो एक्ट्रेस के इस होममेड बॉडी स्क्रब को आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा भी खुद इसका इस्तेमाल करतीं हैं। होममेड स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आपको थोड़ा सा बेसन लेना है, जिसमें एक चम्मच दही डालना है, साथ ही आधा से कम कप दूध, नींबू का रस, थोड़ी सी हल्दी और थोड़ा सा चंदन पाउडर डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लेना है। बस आपका होममेड बॉडी स्क्रब तैयार हो चुका है। इसे लगाना कैसे है इसके बारे में आपको बताएं तो इसे आप अपनी पूरी बॉडी में लगा सकते हैं और जब यह सूख जाएं तो इसे रगड़कर छुड़ाएं, आपको तुरंत ही कमाल का फर्क नजर आएगा, यह एक शानदार ब्यूटी टिप्स है, जिसे महिलाओं को जरूर ट्राई करना चाहिए।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story