×

Bollywood Actresses Brands: ब्यूटी और क्लॉथ ब्रांड्स की मालकिन हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं, कमाती हैं लाखों

Bollywood Actresses Brands: आज हम यहां पर आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिनके खुद के ब्रांड्स हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 March 2024 4:58 AM GMT
Bollywood Actresses Brands
X

Bollywood Actresses Brands (Photo- Social Media)

Bollywood Actresses Brands: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी हसीनाएं हैं, जो सिर्फ देश भर में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में खुद को साबित कर चुकीं हैं। कुछ हसीनाएं तो ऐसी हैं कि जो सिर्फ एक्टिंग के जरिए ही पैसे नहीं कमा रहीं हैं, बल्कि उन्होंने बिजनेस करना भी शुरू कर दिया है। जी हां! बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने खुद का ब्रांड शुरू कर दिया है, जहां कुछ ने ब्यूटी ब्रांड शुरू किया है वहीं कुछ के कपड़ों के ब्रांड्स हैं। तो चलिए आज हम यहां पर आपको उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहें हैं, जिनके खुद के ब्रांड्स हैं।

प्रियंका चोपड़ा

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा आज दुनिया भर में फेमस हों चुकीं हैं। विदेशों में भी प्रियंका चोपड़ा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपनी शानदार अदाकारी के जरिए लाखों करोड़ों फैंस को अपना दीवाना बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा का खुद का एक ब्रांड भी है। जी हां! प्रियंका चोपड़ा का हेयर केयर ब्रांड है, जिसका नाम "एनोमली हेयरकेयर" है।


करीना कपूर खान

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्म "द क्रू" को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि करीना कपूर खान का भी खुद का अपना ब्यूटी ब्रांड है। करीना कपूर खान ने लैक्मे ब्रांड के साथ अपना एक मेकअप कलेक्शन लॉन्च किया है, जिसका नाम "लैक्मे एब्सोल्यूट बाय करीना कपूर खान" है।


कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हैं। करीना कपूर खान फिल्मों के जरिए अच्छा खासा पैसा कमा ही रहीं हैं, साथ ही उन्होंने खुद का ब्रांड भी ओपन किया हुआ है। कैटरीना कैफ का ब्यूटी ब्रांड है, जिसका नाम "Kay ब्यूटी" है। कैटरीना कैफ का ये ब्रांड साल 2019 में लॉन्च हुआ था।


सनी लियोनी

बॉलीवुड की बेबी डॉल कहलाने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी भी खुद के ब्रांड के जरिए लाखों रुपए कमाती हैं। सनी लियोनी का भी ब्यूटी ब्रांड है उन्होंने साल 2018 में लॉन्च किया था। सनी लियोनी के कॉस्मैटिक ब्रांड का नाम "स्टारस्ट्रक" है।


लारा दत्ता

बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता अब पहले की तरह एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव नहीं हैं। भले ही लारा दत्ता का जादू पर्दे पर लंबे समय तक नहीं चला, लेकिन उन्होंने बिजनेस में जरूर अपना नाम बना लिया। लारा दत्ता ने साल 2018 में अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया था, जिसका नाम "एरियस" है।


अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड दिवा अनुष्का शर्मा ने ब्यूटी नहीं, बल्कि क्लॉथ ब्रांड की मालकिन हैं। उन्होंने "Nush" नामक अपना क्लॉथ ब्रांड लॉन्च किया है, जो लोगों के बीच खूब पॉपुलर है।


दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण मां बनने वालीं हैं, इस गुड न्यूज का ऐलान उन्होंने अभी हाल ही में किया है। वह क्लॉथ ब्रांड के साथ ही ब्यूटी ब्रांड की भी मालकिन हैं। उन्होंने साल 2022 में स्किनकेयर ब्रांड लॉन्च किया था, वहीं उनके क्लॉथिंग ब्रांड का नाम "ऑल अबाउट यू" है।




शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी ब्रांड की मालकिन हैं। उन्होंने वेलनेस के लिए एक ब्रांड शुरू किया हुआ है, जिसमें हेल्थ से जुड़ी सभी प्रोडक्ट मिलते हैं।



Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story