×

Bollywood Fashion Tips: फिल्म Bhediya में कृति सेनन का दिखा अलग अंदाज, छोटे बालों में आप भी ऐसे दिखें स्टाइलिस्ट

Bollywood Fashion Tips: जल्द ही बरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया सिनेमाघरों में दस्तक देगा। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 17 Nov 2022 11:21 AM GMT (Updated on: 17 Nov 2022 11:45 AM GMT)
Tips for short hair
X
Tips for short hair (Image: Social Media)

Bollywood Fashion Tips: जल्द ही बरुण धवन और कृति सेनन स्टारर फिल्म भेड़िया सिनेमाघरों में दस्तक देगा। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ये फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इस फिल्म में कृति का लुक एकदम हटके है। कृति इस फिल्म में छोटे बालों में नजर आ रही हैं।

कृति का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कृति एक दम छोटे बलों में नजर आ रही हैं।ऐसे में अगर आपके बाल भी छोटे है तो आप भी कृति के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं कृति की तरह छोटे बलों के लिए hairstyle:

ओपन हेयर विथ फ्लिक्स

अगर आपके बाल छोटे हैं और आप स्टाइलिस्ट दिखना चाहती हैं तो आप इस हेयरस्टाइल को अपना सकती हैं। आप अपने बालों को खुला छोड़ दें और थोड़ा फ्लिक्स रखें।

ओपन हेयर विथ फ्लिक्स

इस हेयरस्टाइल में आप क्लासी दिखेंगी।

हाई हाफ बन

छोटे बालों में स्टाइलिस्ट दिखने के लिए आप अपने बालों को हाई हाफ बन लुक दे सकती हैं।

हाई हाफ बन

आप बालों को हाफ बन करके फिर उसे बांध लें। इस लुक में आप काफी स्टाइलिस्ट दिखेंगी।

साइड ब्रेड स्टाइल

छोटे बालों को स्टाइलिस्ट लुक देने के लिए आप साइड ब्रेड हाजरस्टाइल बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए अपने बालों का एक हिस्सा लें और हेयरलाइन के साथ फ्रेंच ब्रेड में मोड़ दें।

साइड ब्रेड स्टाइल

यह hairstyle मॉडर्न के साथ क्यूट दिखता है।

फ्रंट ब्रेड विथ फिश्टेल हेयर स्टाइल

छोटे बालों के लिए यह hairstyle काफी खूबसूरत लगेगा। इसके लिए आप अपने बालों को फ्रंट से दो भाग में बांट लें और ट्विस्ट करते हुए ब्रेड माना लें और उन्हें पीछे ले जाकर फिश्टेल बनाकर टक कर लें।

फ्रंट ब्रेड विथ फिश्टेल हेयर स्टाइल

यह लुक छोटे बालों के लिए परफेक्ट रहेगा। इसमें आप अट्रैक्टिव दिखेंगी।

Wavy बॉब

इस साल यह hairstyle काफी ट्रेंड में रहा है। यह हेयरस्टाइल पतले बालों के लिए एक बेहतरीन शॉर्ट हेयरस्टाइल भी है। फेस फ्रेमिंग लॉक्स इस हेयरस्टाइल को गोल चेहरों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

Wavy बॉब

ये हेयर स्टाइल आपके लुक को और अधिक निखार देता है। तो अगर छोटे हैं आपके बाल तो आपको ये hairstyle ट्राई करना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story