×

Udit Narayan First Marriage: उदित नारायण ने चोरी-छिपे कर ली थी दूसरी शादी, पहली बीवी को पहचानने से कर दिया था इंकार

Udit Narayan Controversy: सिंगर उदित नारायण फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन इस बीच वह महिला फैंस के साथ गलत व्यवहार करके चर्चा में छा गए हैं। आज हम आपको उनकी जिंदगी के उस विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 2 Feb 2025 1:42 PM IST
Udit Narayan First Marriage: उदित नारायण ने चोरी-छिपे कर ली थी दूसरी शादी, पहली बीवी को पहचानने से कर दिया था इंकार
X

Udit Narayan First Marriage (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Udit Narayan First Marriage: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) इस समय अपने किस कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वाक्या ये है कि गायक ने अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सेल्फी लेने आई महिला फैन के होठों पर किस कर दिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। केवल इतना ही नहीं उनके पास सेल्फी लेने पहुंची कई अन्य फीमेल फैंस को भी वह गालों पर किस करते नजर आए। इंटरनेट पर विवादित वीडियोज आग की तरह वायरल होने के बाद यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।

लेकिन आपको बता दें कि इससे पहले भी उदित नारायण सुर्खियों में घिर चुके हैं। शायद ही आपको ये पता हो कि उन्होंने अपनी पहली बीवी के रहते हुए और बिना तलाक के दूसरी शादी रचा ली थी। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े इस विवाद के बारे में।

कौन हैं उदित नारायण की पहली पत्नी (Udit Narayan Ki Pehli Patni)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बहुत कम लोगों को ये पता है कि 90 दशक के मशहूर गायक उदित नारायण ने दो शादियां (Udit Narayan Marriage) रचाई हैं। उन्होंने पहली पत्नी के होते हुए मुंबई आकर दूसरी शादी कर ली थी। उनकी पहली पत्नी का नाम रंजना झा है। जिससे उन्होंने साल 1984 में शादी की थी। वह भी बिहार की ही रहने वाली थीं। सिंगिंग में अपना करियर बनाने के लिए उदित मुंबई शिफ्ट हो गए और यहां आने के बाद उनका दिल किसी और महिला के लिए धड़कने लगा। इसके बाद क्या था उन्होंने 1985 में एयर हॉस्‍टेस दीपा गहतराज से शादी कर ली, वो भी अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जब रंजना को उनकी दूसरी शादी के बारे में पता चला तो वह सन्न रह गईं। इसके बाद वह उदित नारायण से मिलने मुंबई पहुंचीं, लेकिन सिंगर ने तो उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया। ऐसे में न्याय पाने के लिए रंजना ने अदालत के दरवाजे खटखटाए और सिंगर के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करा दिया। बात बढ़ने पर उदित ने रंजना को पहली पत्नी का दर्जा दिया और ये माना था कि उन्होंने पहली बीवी को बिन बताए दूसरी शादी रचाई थी। इसके साथ ही उदित ने उनके भरण-पोषण के लिए भी सहमति दी थी।

उदित नारायण के बच्चे (Udit Narayan Son)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

सिंगर उदित नारायण की पहली पत्नी के साथ कोई संतान नहीं है। जबकि दूसरी पत्नी दीपा गहतराज से उनका एक बेटा है, जिसका नाम आदित्य नारायण (Aditya Narayan) है। आदित्य भी एक प्लेबैक सिंगर और टीवी होस्ट हैं।



Shreya

Shreya

Next Story