×

Brahma Kamal Phool Benefits: ब्रह्म कमल का फूल बहुत ही गुणों से भरपूर, जैसे-जैसे खिलेगा फूल चमकेगा आपका भाग्य

Brahma Kamal Plant Vastu Benefits: ब्रह्म कमल का फूल मतलब की ब्रह्मा का कमल। इस फूल को भगवान ब्रह्मा के प्रतिरूप के तौर पर माना जाता है।

Vidushi Mishra
Published on: 19 Sep 2022 9:10 AM GMT
brahma kamal
X

ब्रह्म कमल का फूल (फोटो- सोशल मीडिया)

Brahma Kamal Ke Fayde: बहुत से लोगों को अपने घरों में खूब सारे पौधे लगाने का शौक होता है। फूल वाले पौधे हर मौसम के हिसाब से अपने घरों पर लगाते है। लेकिन कुछ लोग जो वास्तु शास्त्र पर भी विश्वास करते हैं और हरियाली के शौकीन भी होते हैं उनके लिए आज बहुत ही खास पौधे के फूल के बारे में बताने जा रहे हैं।

वैसे तो फूल शोभा घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते बल्कि भाग्य को भी चमकाते हैं और लक्ष्मी को खुश रहते हैं। जीं हां इन सब गुणों से भरपूर एक फूल है जिसे ब्रह्म कमल के नाम से जाना जाता है। ब्रह्म कमल फूल भगवान शिव को बहुत ज्यादा प्रिय है। ये फूल भगवान शिव के मंदिरों में मिलता भी है। लेकिन आइए आपको बताते हैं कि ब्रह्म कमल को घर में लगाने के क्या फायदे होते हैं।

सबसे पहले तो जैसे गुलाबी फूल मां लक्ष्मी को पंसद होते हैं लाल फूल मां दुर्गा को बहुत पसंद होते हैं उसी तरह ब्रह्म कमल का सफेद फूल भगवान शिव को बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव पर ब्रह्म कमल का फूल चढ़ाने से मनोकामना तुरंत पूरी होती है। तो इस हिसाब से अगर इस ब्रह्म कमल को घर पर लगाया जाएं, तो इससे भगवान शिव की कृपा हमेशा आपके परिवार पर बनी रहेगी।

ब्रह्म कमल के फूल को लेकर ऐसी मान्यता है कि जिस तरह से ये ब्रह्म कमल का फूल खिलता है ठीक उसी तरह व्यक्ति का भाग्य भी खिलता जाता है। उनके सारे अधूरे पड़े काम बनना शुरू हो जाते हैं। घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है साथ सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

ब्रह्म कमल (फोटो- सोशल मीडिया)

इसके साथ ही ब्रह्म कमल के फूल में कई औषधीय गुणों का भंडाल भी है। जीं हां ये फूल कई बीमारियों के इलाक में अकेला ही काम करता है। जैसे केंसर, हडि्डयों के दर्द पूरी तरह से खत्म हो जाना। बताया जाता है कि ये ब्रह्म कमल साल में केवल एक बार ही खिलता है। तभी तो ये फूल अपने अंदर इतने गुणों को छिपाए हुए है।

कहां मिलता है ब्रह्म कमल

वैसे तो आमतौर पर ब्रह्म कमल पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। जैसे हिमालय के तराई वाले राज्यों जैसे रूपकुंड, हेमकुंड, केदारनाथ में ब्रह्म कमल आसानी से मिल जाते हैं। इस फूल को लेकर ऐसी मान्यता है कि इसे घर में लगाने से दुर्भाग्य, सौभाग्य में बदल जाता है। साथ ही घर में सुख हमेशा बना रहता है।

ऐसे में वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ब्रह्म कमल के पौधे को घर के ब्रह्म स्थान पर रखना चाहिए। वैसे तो ये का रसीला पौधा है जिसकी वजह से इस पौधे को ज्यादा धूप में रखने की जरूरत नहीं होती है।

दरअसल ब्रह्म कमल का फूल मतलब की ब्रह्मा का कमल। इस फूल को भगवान ब्रह्मा के प्रतिरूप के तौर पर माना जाता है। ये भी कहा जाता है कि जिसनें ब्रह्म कमल के फूल को खिलते हुए देख लिया, उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है। हमेशा सुख-संपत्ति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही बुरी शक्तियां या बुरी नजर नहीं लगती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story