Brajesh Pathak Wife: हथियारों की शौकीन हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी, जानें इनके बारे में

Brajesh Pathak Wife Kon Hai: भाजपा नेता और यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 20 Oct 2024 4:46 AM GMT
Brajesh Pathak Wife: कौन हैं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी, हथियारों का रखती हैं शौक
X

Brajesh Pathak Wife (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Brajesh Pathak Wife Ke Bare Mein Jankari: उत्तर प्रदेश की राजनीति में ऐसे कई पावरफुल राजनेता (UP Powerful Leaders) हैं, जिनकी पत्नियां भी पॉलिटिक्स जगत में न केवल एक्टिव हैं, बल्कि अपनी अलग पहचान रखती हैं। उनमें से एक हैं ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak)। ब्रजेश पाठक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। वहीं, उनकी पत्नी भी पॉलिटिक्स का हिस्सा रही हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं यूपी के डिप्टी सीएम की वाइफ (Uttar Pradesh Deputy CM) के बारे में, वो कौन हैं और क्या करती हैं।

कौन हैं ब्रजेश पाठक की पत्नी (Brajesh Pathak Ki Patni)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भाजपा नेता ब्रजेश पाठक की पत्नी का नाम नम्रता पाठक (Namrata Pathak) है। दोनों की शादी साल 1995 में 8 मार्च (Brajesh Pathak Marriage) को हुई थी। नम्रता एक होम मेकर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह राजनीति का भी हिस्सा रही हैं। मायावती की सरकार के दौरान उन्हें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष बनाया गया था। दोनों तीन बच्चे के माता पिता हैं। दंपत्ति की दो बेटियां और एक बेटा है। बेटियों का नाम वेदिका और शांभवी पाठक है। वहीं, बेटे का नाम कार्तिक पाठक है।

हथियारों का शौक रखती हैं नम्रता पाठक

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता (Namrata Pathak) को हथियारों का भी शौक है। उनके पास पिस्टल का लाइसेंस है। इस बात की जानकारी ब्रजेश पाठक ने अपने चुनावी हलफनामे (Brajesh Pathak Election Affidavits) में दी थी। बीवी के साथ-साथ ब्रजेश भी असलहों के शौकीन हैं। उनके पास पिस्टल और राइफल है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

कितनी संपत्ति के मालिक हैं ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी (Brajesh Pathak And Namrata Pathak Net Worth)

बात करें यूपी पॉलिटिक्स (UP Politics) के इस मशहूर कपल के टोटल नेटवर्थ की तो नामांकन के दौरान ब्रजेश पाठक द्वारा दिए गए हलफनामे के मुताबिक, भाजपा नेता और उनकी पत्नी नम्रता पाठक के पास करीब 2.60 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है। वहीं, ब्रजेश के पास करीब 52 लाख और नम्रता के नाम पर 2 करोड़ 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। नम्रता और ब्रजेश के तीनों बच्चों के नाम भी करोड़ों की संपत्ति दर्ज है। इनके बच्चों के पास करीब 37 लाख रुपये की चल संपत्ति और चार करोड़ की अचल संपत्ति है।

Shreya

Shreya

Next Story