×

Breakfast Food Trends: 2024 में ये फूड्स बनेंगे ट्रेंड का हिस्सा, ब्रेकफास्ट में सबसे ज्यादा होंगे उपयोग

Breakfast Food Trends in Year 2024: ब्रेकफास्ट किसी भी व्यक्ति की दिनचर्या का एक ऐसा हिस्सा है जो उसका पेट भरा रखने और उसे हेल्दी बनाए रखने में सहायक है। चलिए आज आपको बताते हैं कि साल 2024 में कौन से ब्रेकफास्ट लोगों को बहुत पसंद आने वाले हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 22 Dec 2023 7:45 AM GMT (Updated on: 22 Dec 2023 7:45 AM GMT)
Breakfast Food Trends
X

Breakfast Food Trends

Breakfast Food Trends 2024: ब्रेकफास्ट हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह बात तो सभी लोग जानते हैं। हर किसी से रोजाना ब्रेकफास्ट करने को कहा जाता है ताकि दिनभर उसके शरीर में एनर्जी बनी रहे। कई बार हम भाग दौड़ भरे दिन की वजह से समय पर खाना नहीं खा पाते हैं। ऐसे में अगर हम टाइम पर ब्रेकफास्ट कर ले तो हमें भूख एहसास नहीं होता है और शरीर के एनर्जी भी मेंटेन रहती है। नाश्ता करने के बाद हम खाना जरूर खाते हैं लेकिन एक हेल्दी नाश्ता हमारे शरीर की सबसे पहली जरूरत है।

व्यक्ति चाहे कॉलेज जाने वाला हो या फिर ऑफिस जाने वाला कई बार हम लोग बिना नाश्ते के ही चले जाते हैं जिस वजह से हमें कमजोरी महसूस होती है। हालांकि, अब बदलते हुए वक्त के साथ लोगों ने अपने ब्रेकफास्ट पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। साल 2023 में यह देखने में आया है कि लोगों ने हेल्दी चीज खाना शुरू की है और अभी सिलसिला आने वाले साल तक चलने वाला है। चलिए हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीज हैं जो 2024 के ब्रेकफास्ट में शामिल रहने वाली है।

समोसा

समोसा वैसे तो भारत का पसंदीदा स्ट्रीट फूड है लेकिन आने वाले समय में इसे ब्रेकफास्ट के रूप में पसंद किया जाने वाला है। यह एक ऐसा व्यंजन है जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह हैवी भी रहता है और इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

समोसा


बिरयानी

बिरयानी भारतीयों के बीच एक सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है। वैसे शायरी किसी ने सोचा होगा कि यह ब्रेकफास्ट हो सकता है लेकिन यह सच बात है। हैदराबाद लखनऊ कोलकाता के लोग अब तक बिरयानी को भले ही लंच और डिनर में खाते हैं लेकिन अभी से ब्रेकफास्ट में दिखाया जाएगा। फारसी में बिरियन कहलाने वाली ये डिश बहुत ही स्वादिष्ट होती है और इसे कई तरह से बनाया जाता है। इसे कई जगह रहते और प्याज के साथ सर्वे किया जाता है।

बिरयानी


हेल्दी स्मूदी

आजकल लोगों की जिंदगी बहुत ज्यादा व्यस्त हो गई है। भरपेट खाने का आजकल लोगों के पास वक्त है और उनका मन भी ऐसा नहीं होता कि भरपेट खाना खा लिया जाए। अब आने वाले समय में हेल्दी स्मूदी या ड्रिंक हमारे ब्रेकफास्ट का जरूरी हिस्सा बन सकती है। फल वैसे भी हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं और उनकी स्मूदी को आहार में शामिल किया जा सकता है। फल हमें कई तरह के मिनरल और फाइबर देते हैं। अगर हम रोज सुबह पर कहते हैं तो यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हें बनाने का चक्कर नहीं होता जिससे हमारा समय भी बच जाता है और यह शरीर को फायदे भी पहुंचाते हैं।

हेल्दी स्मूदी


मफिन

अगर आपने इसकी तैयारी पहले से कर ली हो तो इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। आप चाहे तो हेल्दी मफिन भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह उठकर इसका बटर तैयार करना होगा और फिर उसे बैक करने के लिए रख देना होगा। तैयार होने के बाद आप नाश्ता करें और ऑफिस निकल जाएं। इससे आपका पेट भी भर रहेगा और भूख का एहसास भी नहीं होगा।

मफिन


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story