×

Breakup Depression: हो गया है ब्रेकअप! तो सदमे से ऐसे निकलें

Breakup Depression: सोते -जागते, उठते -बैठते हर वक़्त मन केवल अपने साथी का साथ पाने को आतुर रहता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 7 April 2022 5:28 PM GMT
breakup depression know how to overcome from emotional stress
X

Breakup depression हो गया है ब्रेकअप।

Breakup Depression: प्यार ज़िन्दगी के सबसे खूबसूरत अहसासों में से एक होता है। जब कोई किसी के प्यार में पड़ता है तो उसकी पूरी दुनिया ही बदल जाती है। सोते -जागते, उठते -बैठते हर वक़्त मन केवल अपने साथी का साथ पाने को आतुर रहता है। एक दूसरे के प्यार में वो इतना डूब जाते है कि अलग होने की कल्पना भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जब उनके ज़िन्दगी में ब्रेकअप के सिचुएशन आता है तो बहुत हद तक संभव है कि किसी एक को इस रिश्ते के टूटने का बहुत ही गहरा चोट लगे। और वो भावनाओं और विचारों के समुन्दर में खुद को इस कदर डूबा लें की उससे उभारना मुश्किल भी हो सकता है। कई बार लाइफ में ऐसी सिचुएशन घातक भी हो जाती है।

लगातार एक ही व्यक्ति के बारे में सोचना, बीती बातों में ही जीना, जो संभव नहीं है उसी की ख्वाहिश करना इत्यादि, प्यार में धोखा खाये लोगों की नियति बन जाती है। हर समय वे सिर्फ यही चाहते हैं कि उनका साथी वापस आ जाए। इसके कारण तो कई लोग तो अवसाद या डिप्रेशन तक का शिकार होकर मौत तक को गले भी लगा लेते हैं। ऐसे में बेहद जरुरी हो जाता है कि ब्रेकअप के बाद अवसाद ग्रस्त प्रेमी अपनी नार्मल ज़िन्दगी में वापस आये। या यूँ कहे ब्रेकअप के सदमे से उभर जाये। इसके लिए हम आपके साथ कुछ एक्सपर्ट्स द्वारा दी गयी खुद को मोटिवेट करने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर अमल करके आप एक लुटे प्रेमी के फ्रेम से निकल कर एक बिंदास व्यक्तित्व को फिर से पा सकेंगें।

ब्रेकअप के बाद अपने करियर पर करें फोकस

हर व्यक्ति की पहली ज़िम्मेदारी खुद के प्रति होती है। अपने शरीर को स्वस्थ बनाना और अपने नाम को समाज में इज्जत दिलाना ये हर एक व्यक्ति की पहली ज़िम्मेदारी होती है। इसलिए ब्रेकअप होने के बाद आपका पहला कर्तत्व्य अपने करियर पर फोकस करना होना चाहिए। ज़िन्दगी में आपसे जुड़ा सिर्फ एक ही रिश्ता नहीं था जिसके टूट जाने पर आपकी ज़िम्मेदारी पूरी हो जाती है। बल्कि आपके अपने लोगों के प्रति भी आपका फ़र्ज़ बनता है। बचपन से एक बेहत भविष्य का सपना संजोये अपने माता -पिता के

  • उम्मीदों को यूँ जाया ना होने दें बल्कि हिम्मत करके अपने लिए एक नई दुनिया बनाये। जिसमें आपका करियर उसकी पहली सीधी होगा।
  • हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक और पॉजिटिव रखें। नकारात्मक सोच आपको नाकामयाबी के दलदल में ले जा कर चोर देगी। और कहते है कि जो नशा कामयाबी में है वो शराब में भी नहीं। इसलिए ज़िन्दगी में कामयाब होने के लिए आपको अपनी सोच पॉजिटिव रखनी बेहद जरुरी ही।
  • अकसर देखा गया है कि ब्रेकअप होने के बाद लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से दूरी बना कर एकांत में रहना पसंद करते हैं। यही आपको नहीं करना है। क्योंकि एक डिस्टर्ब दिमाग से आप अकेले में और परेशां होंगें। इसलिए ऐसी सिचुएशन में आपको ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ रहना चाहिए। उनसे इन्वॉल्व होकर अपनी फीलिंग्स भी शेयर कर देनी चाहिए। ऐसा करने से आपको काफी हल्का महसूस होगा। दोस्तों के साथ समय बिताना इससे निकलने में काफी मदद करता है।
  • जितनी जल्दी हो अपने दिलो दिमाग से अपने जीवन की सच्चाई एक्सेप्ट करें। 'जो बीत गयी वो बात गयी ' इसी थ्योरी पर आपको मज़बूती से चलना होगा। और विपरीत परिस्थितयों का जमकर सामना करना सीखना होगा। उन यादों को भूल जाना ही अच्छा होता है जो आपको अंधकार में भटकने के लिए छोड़ दें।
  • अपनी hobbies पर ध्यान दें। जो भी आपको करके थोड़ी भी ख़ुशी होती हो वो काम या हॉबी करना तुरंत शुरू कर दें।
  • अपने आप को बहुत बिजी रखें। इतना की फालतू की सोच आपपर हावी ना होने पाए।
  • कुकिंग करें। जी हां , कुकिंग एक बहुत ही mind रिलैक्स करने वाला काम है। जिसमें दिल, दिमाग और ज़ुबान तीनो एक समय में एक ही काम कर रहे होते हैं।
  • Sad Songs बिलकुल ना सुनें।
  • अच्छे बुक्स, नावेल, स्टोरी जो भी आपको अच्छी लगती हो , उसे पढ़े। अच्छे महान लोगों के लाइफ जर्नी के बारे जाने और पढ़े। इससे आपको बहुत मोटिवेशन मिलेगा।
  • खुद को दोषी या गुनहगार समझना बंद करें। आप अच्छे है , बहुत से लोगों के लिए आप इम्पोर्टेन्ट हो ,और बहुत से लोग आपको प्यार करते हैं ऐसा विचार हमेशा अपने मन में लाएं। -
  • ये कुछ उपायें है जिन्हें अमल में लाकर आप अपने ब्रेकअप के सदमे से निकल सकते है।

देश-दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story