×

Trendy Bridal Lehenga: 2023 में छाया रहेगा ये ट्रेंडी लहंगा, आप भी जरूर देखें ये कलेक्शन

Trendy Bridal Lehenga: जल्द ही हम आने वाले कुछ महीनों में नए साल यानी साल 2023 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में अगर आप अपनी वेडिंग ड्रेस को लेकर कन्फ्यूज हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 5 Oct 2022 5:14 AM GMT
Trendy Bridal Collection 2023
X

Trendy Bridal Collection 2023 (Image: Social Media)

Trendy Bridal Lehenga: जल्द ही हम आने वाले कुछ महीनों में नए साल यानी साल 2023 में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में अगर आप अपनी वेडिंग ड्रेस को लेकर कन्फ्यूज हैं या होने वाली दुल्हन D डे के लिए बेस्ट दिखना चाहती है,तो एक परफेक्ट लहंगा ढूंढना मुश्किल हो जाता है।लेकिन आने वाले साल में दुल्हन के लिए यहां कुछ कलेक्शन दिए गए हैं, Aaliya Deeba जो Ideebs London की फाउंडर हैं, उनके द्वारा सजेस्ट की गई हैं:

मल्टीकलर्ड लहंगा

दरअसल multicolored लहंगा एकदम यूनिक और बेहद खूबसूरत कलेक्शन है क्योंकि यह बेहद ही जबरदस्त लुक देता है। हालांकि multicolored लहंगा विशेष रूप से उस महिला के लिए बेस्ट है जो शानदार पैटर्न पसंद करती हों और एक सुंदर कलेक्शन की तलाश में है।

पिस्टल लहंगा

दरअसल पेस्टल लहंगे पिछले कुछ समय से भारतीय दुल्हनों के बीच एक जबरदस्त हिट रहे हैं और इसके डिमांड भी काफी बढ़ें हैं। हालांकि यह लहंगा सबसे ज्यादा तब चर्चे में आया जब इसे एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पहना। बता दे जब अनुष्का शर्मा का पेस्टल पिंक ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर छाया, तो यह आज तक मार्केट में अपनी धाक कम नहीं कर सका। न सिर्फ गुलाबी बल्कि mint green और नीले रंग के रंगों को भी खूब पसंद किया गया।

अनारकली लहंगा

दरअसल समय समय पर ट्रेंड आते हैं और चले भी जाते हैं लेकिन कुछ ऐसे में ट्रेंड होते हैं जो हमेशा छाए रहते है। इनमें से एक है अनारकली लहंगा। बस डिज़ाइनर अलग-अलग स्टाइल जैसे कि एसिमेट्रिकल कट्स और बॉडीकॉन स्कर्ट्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। हालाँकि, इस अबरकाली पारंपरिक लहंगे लुक में कुछ तो बात है जिसे दुल्हनें सालों से चुन रही हैं। इतना ही नहीं दरअसल अनारकली लहंगा कपड़ों का एक एथनिक पीस है जो आने वाले साल में लगातार पॉपुलेरिटी बटोरेगा।

Monochromatic लहंगा डिजाइन

Monochromatic लहंगा भी इन दिनों काफी डिमांड में हैं। दरअसल साल 2018 के अंत में, जब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह के लहंगे को पहनने का जोखिम लिया तो पूरी दुनिया को उनका यह स्टाइल काफी पसंद आया और यह लहंगा भी शादी के अलावा शादी के कई फंक्शनों में छाया रहा और आगे भी यह ब्राइडल के बीच पॉपुलर रहेगा।

मिरर वर्क लहंगा डिजाइन

साल 2023 में महिलाओं के बीच सबसे अधिक चलन वाली लहंगों में एक मिरर वर्क लहंगा भी होगी। इन लहंगों के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि किसी भी रूप से हर फंक्शन के लिए बेस्ट है। साथ ही इसे कोई भी ब्रांड डिजाइन कर सकता है। इसलिए आपको मिरर वर्क को अपनी ब्राइडल कलेक्शन में शामिल करना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story