×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Buddha Purnima Wishes 2024: अपने प्रियजनों को भेजें बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना सन्देश, भगवान् बुद्ध का मिलेगा आशीर्वाद

Buddha Purnima Wishes 2024: आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन त्योहार पर आप भी अपने प्रियजनों और मित्रों को बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना सन्देश भेज सकते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इन संदेशों पर।

Shweta Srivastava
Published on: 23 May 2024 2:37 AM GMT
Buddha Purnima Wishes 2024
X

Buddha Purnima Wishes 2024 (Image Credit-Social Media)

Buddha Purnima Wishes 2024: बुद्ध पूर्णिमा या वेसाक, एक प्रमुख बौद्ध त्योहार है जो बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। आज इस पावन त्यौहार को सभी बड़ी धूम धाम से मना रहे हैं। ये दिन हिंदू महीने के वैशाख की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, ये ज़्यादातर अप्रैल और मई के बीच आता है। वहीँ आज इस दिन को बौद्ध धर्म के लोग मंदिरों में जाकर और ख़ुशी के साथ मानते हैं। ऐसे में आज के दिन आप अपने प्रियजनों को इस दिन की शुभकामना भेज सकते हैं, आइये नज़र डालते हैं इन संदेशों पर।

बुद्ध पूर्णिमा शुभकामना सन्देश (Buddha Purnima Wishes 2024)

इस साल बुद्ध जयंती 23 मई को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। गौतम बुद्ध एक आध्यात्मिक शिक्षक थे जिनकी शिक्षाओं के कारण बौद्ध धर्म की नींव पड़ी। बुद्ध पूर्णिमा 2024 पर अपने प्रियजनों के साथ शुभकामना सन्देश, कोट्स और मैसेजस शेयर करें।

1. सत्य का साथ देते रहो

अच्छा सोचो और अच्छा कहो

प्रेम की धारा बनकर बहो

अपनों को प्यार देते रहो

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

2. प्रभु का नाम लेते रहो

ज्ञान की बातें सुनते रहो

मन रहेगा शांत

होगा खुशियों का आगास

हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा 2024

3. ज्ञान में है असीम शक्ति

सही ज्ञान में ही है शांति

सुख-समृद्धि बनी रहे

यही कामना है हमारी

बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

4. सुख-समृद्धि बनी रहे

यही चाहत है बस हमारी

असीम ज्ञान की प्राप्ति हो

जीवन में आए खुशहाली

हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा 2024

5. दिलों में हो शांति का वास

भगवान बुद्ध का साथ है आपके पास

तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा सबके लिए है इतनी खास

बुद्ध पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

6. क्रोध में है अंधकार

मन में लो प्रभु का नाम

सुख-शांति बनी रहे

बना रहे प्रभु का साथ

हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा!

7. दूसरे को खुश देखकर

मन जिसका हो जाए प्रसन्न

मैं की भावना छोड़कर

मन में रखें सदेव प्रेम

हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा!

8. खुशी के दीपक जलाओ

मन में भगवान बुद्ध का नाम लाओ

जीवन में सुख-शांति रहेगी बनी

जब मन में होगी आस्था पूरी

बुद्ध पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

9. सुख, शांति और ज्ञान

श्रद्धा और अहिंसा के दूत को

दिल से करो सबको प्रणाम।

हैप्पी बुद्ध पूर्णिमा 2024

10. जीवन में सुख और जुबान में बुद्ध हैं

ज्ञान की धारा बहती जिसके संग हैं

मन में श्रद्धा और चेहरे पर मुस्कान है

आपको और आपके परिवार को बुद्ध पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story