×

हेल्थ : वजन कम करने के लिए नेगेटिव कैलोरी भी सहायक

seema
Published on: 18 Oct 2017 12:06 PM GMT
हेल्थ : वजन कम करने के लिए नेगेटिव कैलोरी भी सहायक
X

लखनऊ : आम धारणा है कि कुछ फल सब्जियों में नेगेटिव कैलोरी होती है, यानी उन्हें खाने से जितनी कैलोरी मिलती है, पचाने में उससे भी ज्यादा खर्च हो जाती है। हालांकि वैज्ञानिक इसकी पुष्टि नहीं करते लेकिन वे मानते हैं कि इस तरह की फल सब्जियां बहुत कम कैलोरी में ही हमारा पेट भर सकती हैं।

संतरा

एक बड़े संतरे में 50 से 60 कैलोरी होती है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है, जो दिल को तंदुरुस्त रखता है। संतरे जैसे ही फायदे ग्रेप फ्रूट से भी मिलते हैं। पेट भरने के लिए साथ में सेब भी खा सकते हैं।

टमाटर

एक टमाटर में लगभग 20 से 25 कैलोरी ही होती है। लाल टमाटर के कई फायदे होते हैं - न केवल यह आपको दुबला रखता है, बल्कि जवान भी रखता है और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खिलाफ भी काम करता है।

खीरा

एक छोटे खीरे में लगभग 20 कैलोरी होती हैं। खीरा अधिकतर पानी से भरा होता है, इसमें बिलकुल भी फैट नहीं होती। इसीलिए वजन कम करने में यह मददगार साबित होता है।

गाजर

एक बड़ी गाजर में करीब 30 कैलोरी होती है। गाजर खाने से आंखें तो अच्छी रहती ही हैं, वजन भी काबू में रहता है। गाजर खून में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रण में रखता है,शरीर से अत्यधिक सोडियम को निकालता है।

पालक

आयरन, फॉलिक एसिड और विटामिन से भरपूर पालक सेहत के लिए बेहतरीन सब्जियों में गिनी जाती है।

तरबूज

तरबूज एंटीऑक्सीडेंट से लैस होता है और साथ ही इसमें विटामिन बी होता है जो आपको ज्यादा चुस्त रखता है और इससे शरीर की पाचन क्षमता भी बढ़ती है, यानी ज्यादा कैलोरी जलती है।

स्ट्रॉबेरी

इसके साथ साथ आप ब्लूबेरी या अन्य किसी भी प्रकार की बेरी मिला सकते हैं। दूध के साथ इनका शेक बना कर पिएं, या फिर इनकी स्मूदी बना लें। पेट भी भरेगा और बीमारियों से लडऩे की क्षमता भी बढ़ेगी।

ब्रॉकली

कम कैलोरी वाले अन्य फल सब्जियों से अलग ब्रॉकली में पानी बहुत ज्यादा नहीं होता इसलिए इसे खाने से पेट ज्यादा भरा रहता है। गोभी की तुलना में ब्रॉकली में ज्यादा मिनरल और विटामिन होते हैं।

अंडा

पीला हिस्सा फैट से भरपूर होता है लेकिन सफेद हिस्से में सिर्फ 20 कैलोरी होती हैं। अंडा उबाल कर उसकी जर्दी अलग कर दें और बाकी के हिस्से को खाएं।

पेट घटाने के लिए

खुशबूदार पानी

अगर आपके शरीर में पानी का संतुलन बना रहता है तो आपको पेट के भरे होने का अहसास होता है। लेकिन पानी बहुत ज्यादा नहीं पिया जाता तो फ्लेवर्ड वॉटर का उपयोग करें जैसे कि नींबू निचोड़कर या ऐसा ही कुछ।

तरबूज स्मूदी

तरबूज में पानी तो खूब होता ही है, पोषक तत्व भी होते हैं। इसमें लाइकोपेन होता है जो कैंसर से लड़ सकता है। अमीनो एसिड भी होता है जो एक रिसर्च के मुताबिक, चर्बी का दुश्मन होता है। इसके इस्तेमाल से पेट की चर्बी कम होती है।

अनानास फ्रैपे

एक चम्चम कॉटन आयल अगर अनानास के जूस में डाल लें तो इसकी गुणवत्ता ऐसी बढ़ेगी कि चर्बी घटने लगेगी। कॉटन आयल में अनसैचुरेटेड एसिड होते हैं जो चर्बी को घटाने में काफी मदद

करते हैं।

ग्रीन टी

कैंसर और दिल के रोगों का खतरा कम करने के साथ साथ ग्रीन टी चर्बी भी घटाती है। अगर आप कसरत से पहले ग्रीन टी पिएं तो कसरत का असर बढ़ जाता है।

डार्क चॉकलेट शेक

चॉकलेट हमेशा ही मोटा नहीं करती। डार्क चॉकलेट शेक से भूख कम होती है और स्नैक्स खाने की इच्छा भी नहीं होती।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story