×

VALENTINE DAY: आज खुलकर करिए इनके साथ प्यार, किसी से भी ना डरें आप

14 फरवरी को प्यार करने वालों का दिन माना जाता है। लेकिन ये जरुरी नहीं कि वो आपका सिर्फ हमसफर पार्टनर हो, बल्कि कोई सख्श जो आपके लिए मायने रखता है उससे प्यार का इजहार कर सकते हैं।इसमे आपकी गर्लफ्रेंड/ब्वॉयफ्रेंड तो हो सकती/सकता है।

suman
Published on: 14 Feb 2020 2:49 AM GMT
VALENTINE DAY: आज खुलकर करिए इनके साथ प्यार, किसी से भी ना डरें आप
X

जयपुर: 14 फरवरी को प्यार करने वालों का दिन माना जाता है। लेकिन ये जरुरी नहीं कि वो आपका सिर्फ हमसफर पार्टनर हो, बल्कि कोई सख्श जो आपके लिए मायने रखता है उससे प्यार का इजहार कर सकते हैं।इसमे आपकी गर्लफ्रेंड/ब्वॉयफ्रेंड तो हो सकती/सकता है। आपके जान पहचान वाले कई लोग इस दिन वैलेंटाइन बन सकते हैं। ये दिन प्यार करने व बांटने का है तो क्यों न खुलकर इस दिन का आनंद उठाएं।

यह पढ़ें...वेलेनटाइन पर है पार्टनर की तलाश तो ये नंबर भरेगा आप के जीवन में ताउम्र प्यार

*वैलेंटाइन डे के दिन अपने खास लोगों को, जिनसे आपका ज्यादा लगाव हो उनको भी आप प्यार का अहसास करवा सकते हैं। जिन्हें हद से ज्यादा प्यार करते हैं उनके लिए भी वैलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं। इनमें आपकी मां, पापा, घर के सदस्य, दोस्त, रिश्तेदार हो सकते हैं।

*वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर की बजाय अपनी मां को वैलेंटाइन होने का अहसास दिला सकते हैं। इसके लिए उन्हें बाहर डिनर करवाने लेकर जा सकते हैं या घर में उनके लिए खाना बना सकते हैं। उनकी पसंद का खाना बनेगा तो उन्हें और भी अच्छा लगेगा। इसके अलावा अपनी मां को इस दिन कोई खास गिफ्ट भी दे सकते हैं।

* सदस्यों और आपके बीच प्यार बढ़ेगा। वैलेंटाइन डे पर अपने घरवालों के साथ मूवी देखने या बाहर साथ डिनर करने का प्लान भी बना सकते हैं।

यह पढ़ें...राशिफल 14 फरवरी: इन राशियों पर छाएगा वेलेनटाइन का खुमार, जानिए सबका हाल

*इस दिन अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ आप टाइम बिता सकते हैं। ऐसा करने से उनको भी अच्छा महसूस होगा। वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने बेस्ट फ्रेंड को फ्रेंडशिप बैंड भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने फ्रेंड के लिए सरप्राइज ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।

*इस वैलेंटाइन डे पर आप जरूरतमंद लोगों की मदद कर उनके चेहरे पर खुशी ला सकते हैं।ऐसा करने से आपको भी अच्छा महसूस होगा।

suman

suman

Next Story