Chanakya Niti: इस तरह के कर्म करने वाले लोग सीधे जाते हैं नर्क, ज़िन्दगी में भी मिलते हैं ढेरों दुःख

Chanakya Niti: आचर्य चाणक्य ने बताया कि वो कौन से लोग हैं जिन्हे मृत्यु के बाद नर्क की आग में जाना होता है और जीते जी भी ये कई तरह के दुःखों को भोगते हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 Aug 2024 2:27 AM GMT
Chanakya Niti
X

Chanakya Niti (Image Credit-Social Media)

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया कि ऐसे कौन से लोग हैं जो अपने जीवन में कई तरह के दुःख और परेशानियों को झेलते हैं साथ ही उनके ये कर्म उन्हें सीधे नर्क के द्वार पर लाकर खड़ा कर देते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं नीति शास्त्र में आखिर क्या लिखा है।

आचार्य चाणक्य ने आज से कई सालों पहले ऐसी बातों का वर्णन किया है लोगों के जीवन में बेहद उपयोगी है। ऐसे में नीति शास्त्र में उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के बारे में बताया जो मृत्यु के बाद नर्क की आग में जाते हैं और कई तरह के कष्टों को झेलते हैं। आइये जानते हैं आखिर कौन होते हैं ये लोग।

चाणक्य के अनुसार ऐसे लोग जीते जी भी अपने जीवन में कई तरह की परेशानियां झेलते हैं और दुःखी रहते हैं। साथ ही उन्हें अपने जीवन में कदम कदम पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आचार्य चाणक्य कहते हैं जो व्यक्ति नीच और दुष्ट प्रवृति का होता है वो सीधे नर्क की आग में जाता है। वहीँ ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन में भी कोई सुख नहीं मिल पता है। इसके साथ ही वो आगे कहते हैं कि जिस व्यक्ति को धन और वासना का लोभ होता है वो भी नर्क की आग में जलता है और कभी सुखी नहीं रह पाता है। के बाद भी वो नर्क में जाता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपने कर्मों से अपने माता-पिता या किसी बुज़ुर्ग को दुःखी करते हैं वो भी नर्क का भोग करते हैं। अगर आप भी किसी ऐसे व्यक्ति का दिल दुखाते हैं तो आप नर्क का दुःख भोग सकते हैं।

आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति अपनों से ही बैर भाव रखता है वो भी नर्क जाता है। जो व्यक्ति अपने लोगों का ही बुरा करता है और षड्यंत्र कभी सुखी नहीं रह पाता है। साथ ही जो इंसान बिना किसी कारण अपनो को नुकसान पहुंचते हैं या इसका प्रयास करते हैं तो भी उन्हें नर्क का स्वाद चखना पड़ता है।

वहीँ आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जो व्यक्ति गरीबों का शोषण करता है वो मृत्यु के बाद सीधे मार्क में जाता है। इसके साथ ही वो आगे कहते हैं कि जो इंसान बालिकाओं के लिए गलत भावना रखते हैं वो भी नर्क की आग में जाते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story