×

Chanakya Niti: आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए करीये ये काम, हो जायेंगे मालामाल

Chanakya Niti: महान अर्थशास्त्री और राजनीति की जानकारी रखने वाले आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभवों के आधार पर कई ऐसी बातें बताई हैं जो आपको सफलताओं की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

Shweta Srivastava
Published on: 27 Oct 2023 11:54 AM GMT
Chanakya Niti
X

Chanakya Niti (Image Credit-Social Media)


Chanakya Niti: हर कोई आर्थिक रूप से मज़बूत होने का विचार रखता है। गरीब व्यक्ति अमीर होना चाहता है और अमीर व्यक्ति और भी अधिक अमीर होना चाहता है। ऐसे में महान अर्थशास्त्री और राजनीति की जानकारी रखने वाले आचार्य चाणक्य ने कुछ उपाय बताये हैं। जिससे व्यक्ति अपने जीवन में सफल हो सकता है और धन कमा सकता है। आइये जानते हैं क्या हैं ये उपाय।

क्या कहती है चाणक्य नीति

  • अपनी आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए व्यक्ति को अपना धन खर्च करने से पहले थोड़ा विचार विमर्श कर लेना चाहिए।
  • किसी भी बुरे आचरण या कार्यों पर अपना धन खर्च न करें।
  • धन कमाने के लिए अच्छे आचरण पर ही चलें किसी गलत रास्ते पर न चलें।
  • धन की बचत करें। जितनी आय हो उसी हिसाब से खर्च करें अपनी आय से अधिक खर्च न करें।
  • अहंकार उसी को होता है, जिसे बिना मेहनत के सब कुछ मिल जाता है, मेहनत से सुख प्राप्त करने वाला व्यक्ति, दूसरों की मेहनत का भी सम्मान करता है।
  • प्रेम से भरी हुई आंखें,श्रद्धा से झुका हुआ सिर, सहयोग करते हुए हाथ,सन्मार्ग पर चलते हुए पाँव और सत्य से जुड़ी हुई जीभ,ईश्वर की पसंदीदा चीजें है।
  • अच्छे समय से ज्यादा,अच्छे इंसान के साथ रिश्ता रखो, अच्छा इंसान अच्छा समय ला सकता है, अच्छा समय अच्छा इंसान नहीं ला सकता।
  • हर नई शुरुआत थोड़ा डराती है, पर याद रखो सफलता मुश्किलों के पास ही नजर आती है।
  • खुश रहने का मतलब यह नहीं कि सब कुछ ठीक है, बल्कि इसका मतलब यह है कि अपने दुखों के ऊपर जीवन जीना सीख लिया है।
  • जब जीवन के बारे में सोचो तब यह सदैव याद रखना कि, पछतावा अतीत बदल नहीं सकता,
  • और चिंता भविष्य को सवार नहीं सकती, एकाग्रता से किया गया परिश्रम ही वास्तविक चमत्कार करता है।
  • भूखा पेट, खाली जेब और झूठा प्रेम इंसान को जीवन में बहुत कुछ सीखा जाता है।
  • जिसने हर क्षण को महोत्सव बनाया हो, जिसकी शिकायतें कम हो, और जिसने हर छोटी उपलब्धि के लिए भी ईश्वर का धन्यवाद किया हो, ऐसे व्यक्ति को दुख का आभास बहुत ही कम होता है।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story