×

Chanakya Niti: जानिए आचार्य चाणक्य ने क्यों कहा कि महिलाओं की सुंदरता दुनिया की सबसे शक्तिशाली हथियार है

Chanakya Niti : चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने कई ज़रूरी बातें बताई हैं जिसमे उन्होंने महिलाओं की सुंदरता को लेकर कहा कि ये उनका सबसे शक्तिशाली हथियार है।

Shweta Srivastava
Published on: 6 Jan 2024 8:45 AM GMT
Chanakya Niti
X

Chanakya Niti  (Image Credit-Social Media)

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करना बेहद मुश्किल समझा जाता था। लेकिन जो व्यक्ति इसपर चल लेता था वो अपने जीवन में सफल हो जाता है। इतना ही नहीं उनकी बताई नीतियां जीवन की सच्चाई से सामना करवातीं हैं। आज हम उनकी बताई कुछ ऐसी ही बातों को लेकर आये हैं और आपके साथ साझा कर रहे हैं जो न सिर्फ मनुष्य को सफलता दिलातीं हैं बल्कि आपको आने वाले जीवन के लिए प्रेरणा भी देतीं हैं।

आचार्य चाणक्य की नीतियां

1.कामयाबी तक जाने वाले रास्ते सीधे नही होते है, लेकिन कामयाबी मिलने पर सभी रास्ते सीधे हो जाते है।

2.इस संसार में बिना स्वार्थ के कोई भी रिश्ता नही बन सकता है और यह जीवन का कड़वा सच है।

3.हर बात को दिल पर लगावोगे तो रोते रह जाओगे इसलिए जो जैसा है उसके साथ वैसा ही बनना सीखों।

4.भूखा पेट, खाली जेब और झूठा प्रेम इंसान को लाइफ में बहुत कुछ सीखा जाता है।

5.जिस इंसान को किसी से कुछ नही चाहिये, वह इंसान किसी से दबेगा भी नही।

6.दूसरों की गलतियों से भी सीखों, अपने ही अनुभव से सीखने को तुम्हारी आयु कम पड़ जाएगी।

7.अहंकार उसी को होता है, जिसे बिना मेहनत के सब कुछ मिल जाता है, मेहनत से सुख प्राप्त करने वाला व्यक्ति, दूसरों की मेहनत का भी सम्मान करता है।

8.सत्य परेशान जरूर हो सकता है लेकिन कभी पराजित नही हो सकता है।

9.सबसे बड़ा गुरु मन्त्र है : कभी भी अपने राज़ दूसरों को मत बताएं. ये आपको बर्वाद कर देगा।

10.कभी भी उनसे मित्रता मत कीजिये जो आपसे कम या ज्यादा प्रतिष्ठा के हों, क्योंकि ऐसी मित्रता कभी आपको खुशी नही देगी।

11.जिस प्रकार एक बछड़ा हजारों गायों के झुंड में अपनी माँ के पीछे चलता है, ठीक उसी प्रकार आदमी के अच्छे और बुरे कर्म उसके पीछे चलते हैं।

12.शिक्षा प्राप्त करना एक तपस्या की तरह है, इसलिए घर और माया का त्याग करना जरूरी है।

13.जीवन में कुछ सीखते समय, बिजनेस करते समय और भोजन करते समय शर्म को पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए।

14.हमेशा घर, गाड़ी, पत्नी, बच्चे, कमाई और संपति के मामले में हमेशा खुश रहना चाहिए, लेकिन ज्ञान के मामले में कभी संतुष्ट नही होना चाहिए।

15.युवा और महिलाओं की सुंदरता दुनिया की सबसे शक्तिशाली हथियार है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story