×

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद करें ये उपाय, घर में से दूर हो जाती है Negativity

Chandra Grahan 2022: इस साल देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है।यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (जिसे देव दीपावली भी कहते है) पर लगेगा।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 5 Nov 2022 4:18 AM GMT
Chandra Grahan Date and Time
X

Chandra Grahan 2022 (Image: Social Media)

Chandra Grahan 2022:इस साल देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है।यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (जिसे देव दीपावली भी कहते है) पर लगेगा।बता दें यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में यह सिर्फ पूर्वी भाग में दिखेगा। चंद्र ग्रहण के दौरान और चंद्र ग्रहण खत्म होने का बाद भी सावधानी बरतनी जरूरी होती है।आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद क्या करें ये उपाय जिससे घर में नहीं फैलेगी Negativity:

ग्रहण के बाद जरूर करें ये उपाय

दरअसल चंद्र ग्रहण के खत्म होते ही सूतक भी खत्म हो जाता है।

ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद घर के हर कोने में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

मकान और दुकान की साफ सफाई कर अच्छे से धुलाई करें।

बता दें ऐसा माना जाता है कि गंगाजल या किसी पवित्र नदी के जल का छिड़काव करने से नकारात्मकता समाप्त होती है और चंद्र ग्रहण का प्रभाव भी समाप्त हो जाता है।

चंद्र ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें।

अगर आप स्नान नहीं कर सकते तो अपने ऊपर गंगाजल छिड़क लें।

चंद्र ग्रहण के बाद देवी देवताओं को स्नान कराएं और मंदिर की साफ सफाई करें।

साथ ही खाद्य पदार्थों पर गंगाजल छिड़क कर उनको शुद्ध करें।

दरअसल ग्रहण के प्रभाव सभी तरह के ग्रहण यानि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पर लागू होते हैं।

क्यों लगता है ग्रहण

बता दें कि ग्रहण एक खगोलीय घटना मानी जाती है। चंद्र ग्रहण पूर्ण तौर से तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चांद एक सीध में आ जाते हैं और जब पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है तब चंद्र ग्रहण बनता है। वहीं पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय सूर्य की रोशनी चांद तक नहीं पहुंच पाती और चांद अंधकार में चला जाता है।

चंद्र ग्रहण का समय

भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर शुरू होकर शाम 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं भारत में यह चंद्र ग्रहण शाम के 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होकर 6 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगा।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story