×

हो जाएं टेंशन फ्रीः अब अधिक वजन नहीं मुसीबत, बदल गया बीएमआई

ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज से एक दशक पहले की बात करें तो महिलाओं का औसत वजन 50 किलोग्राम था। वहीं अब इसे 55 किलोग्राम कर दिया गया है।

Newstrack
Published on: 29 Sep 2020 7:51 AM GMT
हो जाएं टेंशन फ्रीः अब अधिक वजन नहीं मुसीबत, बदल गया बीएमआई
X

ये समय बदलाव का समय है। कोरोना काल और लॉकडाउन के चलते लोगों की जीवनशैली में काफी बदलाव आया है। लोगों का पूरा का पूरा जीवन जीने का तरीका ही बदल गया है। साथ ही एक नई जानकारी के अनुसार भारत के महिला और पुरुषों के औसत वजन में भी बदलाव आया है। वहीं वजन के साथ उनकी ऊंचाई में भी परिवर्तन हुआ है। एनबीटी की एक रिपोर्ट के मुता‍बिक देश में एक दशक पहले जो बॉडी मास इंडेक्स था। उसमें अब परिवर्तन आ चुका है।

अब 65 Kg के पुरुष और 55 Kg वजन वाली महिलाएं मानी जाएंगी फिट

ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज से एक दशक पहले की बात करें तो महिलाओं का औसत वजन 50 किलोग्राम था। वहीं अब इसे 55 किलोग्राम कर दिया गया है। वहीं भारतीय पुरुषों का औसत वजन तब 60 किलोग्राम था। हालांकि अब इसे बढ़ाकर 65 किलोग्राम कर दिया गया है। यह कह सकते हैं कि भारतीय लोग जिनमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं, उनका वजन अब 5-5 किलोग्राम बढ़ गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन की मानें तो भारतीय लोगों का बीएमआई यानी कि बॉडी मास इंडेक्स बदल गया है।

ये भी पढ़ें- NCB ने क्षितिज प्रसाद पर किया ये चौंकाने वाला खुलासा, जानकर रह जाएंगे हैरान

BMI भारत में बदला पुरुष-महिलाओं का BMI (फाइल फोटो)

इस परिवर्तन के बाद अब 65 किलो वजन वाले पुरुष और 55 किलो वेट वाली महिलाएं फिट मानी जाएंगी। अब अगर आप ये न समझ पा रहे हो कि ये बीएमआई होता क्या है? तो यहां हम आपको बता दें कि बॉडी मास इंडेक्स के जरिए ये तय किया जाता है कि किसी व्‍यक्ति के शरीर के मुताबिक उसका वजन और ऊंचाई कितनी होनी चाहिए। अगर यह ऊंचाई और वजन बीएमआई के तय किए गए मानक से ज्‍यादा हो तो इसे शरीर के लिए उचित नहीं माना जाता।

भारतीय महिला-पुरुषों की हाइट में भी हुआ बदलाव

BMI भारत में बदला पुरुष-महिलाओं का BMI (फाइल फोटो)

भारतीय महिला-पुरुषों के सिर्फ वजन में ही नहीं बल्कि हाइट यानी कि ऊंचाई में भी परिवर्तन आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने भारतीय लोगों की ऊंचाई को भी बढ़ा दिया है। अब से एक दशक पहले पुरुषों की लंबाई की बात करें तो पुरुषों की औसत ऊंचाई 5 फीट 6 इंच थी और महिलाओं की हाइट 5 फीट थी। लेकिन अब इनकी हाइट में भी बदलाव आया है। यानी अब भारतीय पुरुषों की ऊंचाई 5 फीट 8 इंच हो गई है। वहीं महिलाओं की ऊंचाई यानी कि हाइट में बदलाव आया है।

ये भी पढ़ें- लूडो में पापा से हारी बेटी तो रिश्ता तोड़ने जा पहुंची कोर्ट, पूरी बातें जानकर चौंक जाएंगे

बदलाव के बाद अब यह 5 फीट 3 इंच कर दी गई है। वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के वैज्ञानिकों के मुताबिक देश के लोगों के बॉडी मास इंडेक्स में इस बदलाव के पीछे वजह है कि लोग जो पोषक खाद्य पदार्थ खाते हैं, उसमें इजाफा हुआ है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन की ओर से जारी 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिलाओं और पुरुषों की रेफरेंस एज में भी बदलाव किया गया है। 2010 में यह 20-39 थी। अब इसकी जगह 19-39 कर दिया गया है। इस साल विशेषज्ञों के पैनल ने इसके लिए पूरे देश का डेटा शामिल किया।

Newstrack

Newstrack

Next Story