×

Check Mustard Oil Purity: क्या है असली सरसों के तेल की पहचान, मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा है नकली तेल

Check Mustard Oil Purity: कहीं आप भी तो सरसों के तेल की जगह मिलावटी तेल तो नहीं खा रहे आइये जानते हैं कैसे घर पर पता लगाएं कि आपके घर में इस्तेमाल किये जाने वाला तेल असली है या नकली।

Shweta Srivastava
Published on: 26 Nov 2023 2:45 AM GMT (Updated on: 26 Nov 2023 2:45 AM GMT)
Asli aur Nakli Sarson Ka Tel
X

Asli aur Nakli Sarson Ka Tel (Image Credit-Social Media)

Asli aur Nakli Sarson Ka Tel: आजकल के समय में क्या असली है और क्या नकली इसकी पहचान करना काफी कठिन हो गया है। जब तक ये अंतर सजावटी चीज़ों को लेकर था तब तक तो फिर भी सब ठीक था लेकिन आब ये मिलावट का ज़हर खाने पीने की चीज़ों में भी घुलता जा रहा है। आपकी खाने की प्लेट में परोसा गया खाना कितना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है इसका अंदाज़ा शायद ही आप लगा सकें। वहीँ आज हम आपको आपके कुकिंग आयल के बारे में बताने जा रहे हैं।

असली और नकली सरसों के तेल की ऐसे करें पहचान

विदेशों में भले ही लोग खाने के लिए ओलिव आयल या कोकोनट आयल का प्रयोग करते हों लेकिन भारत में आज भी लोग सरसों के तेल को ही महत्त्व देते हैं। पहले समय में जहाँ सरसों के दाने मिल में ले जाकर उससे तेल निकलवा कर लोग इस्तेमाल करते थे वहीँ अब ये पैकेट में या कंटेरनर में भी उपलब्ध हो रहा है। जो आसान और जल्दी उपलब्ध हो जाता है। लेकिन ये मिलावटी हो सकता है जो लोगों को काफी बीमार भी कर रहा है। आइये जानते हैं कि आप असली और नकली सरसों के तेल की पहचान कैसे कर सकते हैं।

आप इसकी पहचान के लिए घर पर ही कुछ चीज़ों से ट्राय करके कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल को एक बोतल में भरना होगा और फिर उसे फ्रिज में रखना होगा। अगर आपके तेल में किसी तरह की मिलावट है या इसमें पाम ऑइल डाला गया है तो ये नीचे बैठ जायेगा और जम जायेगा। और सरसों का तेल ऊपर की तरह आ जायेगा वो भी बिना जमे। ऐसा इसलिए क्योंकि पाम ऑइल ठंड में जम जाता है लेकिन वहीँ सरसों तेल नहीं जमता। इस तरह आप असली और नकली सरसों के तेल की पहचान कर पाएंगे।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story