Chirag Paswan Biography: मोदी 3.0 कैबिनेट में चिराग पासवान को मिला ये मंत्रालय, जानिए कैसा रहा एक्टर से नेता तक का उनका सफर

Chirag Paswan Biography: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, स्वर्गीय राम विलास पासवान के बेटे हैं आइये जानते हैं कैसी लाइफ जीते हैं चिराग और कितनी सम्पति के हैं मालिक।

Shweta Srivastava
Published on: 11 Jun 2024 2:30 AM GMT (Updated on: 11 Jun 2024 2:31 AM GMT)
Chirag Paswan Biography
X

Chirag Paswan Biography (Image Credit-Social Media)

Chirag Paswan Biography: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि अब तक ये रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था। फिलहाल इस समय मंत्री मंडल की घोषणा कर दी गयी है। जिसमें 71 मंत्रियों को मंत्रीमंडल में विस्तार मिला है। इस मंत्रीमंडल में भाजपा समेत अन्य पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। कई नए मंत्रियों को इसमें स्थान मिला है जिसमे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रतिष्ठित भारतीय राजनीतिज्ञ राम विलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान भी शामिल हैं। उन्हें फ़ूड प्रोसेसिंग मंत्रालय का कार्यभार मिला है। आइये जानते हैं चिराग पासवान के जीवन और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में।

चिराग पासवान लाइफस्टाइल और नेटवर्थ (Chirag Paswan Lifestyle and Networth)

मोदी 3.0 कैबिनेट में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी शामिल हैं। उन्हें फ़ूड प्रोसेसिंग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। राजनीति में आने से पहले चिराग पासवान बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आज़मा चुके हैं। उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया है उन्होंने साल 2011 में आई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में काम किया था। इसमें उनके साथ लीड एक्ट्रेस के रूप में कंगना रनौत थीं। आइये जानते हैं उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में।

Chirag Paswan Biography (Image Credit-Social Media)

प्रारंभिक जीवन

चिराग पासवान का जन्म 31 अक्टूबर 1982 को खगड़िया, बिहार में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय राम विलास पासवान और उनकी माँ का नाम रीना पासवान है।

Chirag Paswan Biography (Image Credit-Social Media)

पूरा नाम - चिराग कुमार पासवान

जन्म तिथि - 31 अक्टूबर 1982 (उम्र 41)

जन्म स्थान- खगड़िया, बिहार

पार्टी का नाम -लोक जन शक्ति पार्टी

शिक्षा- स्नातक

व्यवसाय -राजनेता

पिता का नाम - स्वर्गीय राम विलास पासवान

माता का नाम- रीना पासवान

धर्म -हिंदू

जाति- अनुसूचित जाति

चिराग पासवान की शिक्षा

चिराग पासवान ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली से की है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग, दिल्ली से पूरी की है। वहीँ उन्होंने बी.टेक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) की पढ़ाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जंशी से की है। लेकिन उन्होंने तीसरे सेमेस्टर में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

Chirag Paswan Biography (Image Credit-Social Media)

आपको बता दें कि चिराग पासवान अपने नाम से एक एनजीओ के मालिक भी हैं जिसका नाम "चिराग पासवान फाउंडेशन" है। बहुत कम लोग जानते हैं कि साल 2012 में चिराग पासवान को स्टारडस्ट अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था।

चिराग पासवान राजनैतिक जीवन

Chirag Paswan Biography (Image Credit-Social Media)


साल 2014 में चिराग पासवान 16वीं लोकसभा के लिए जमुई से चुने गए। उन्होंने सुधांशु शेखर भास्कर को 199407 वोटों से हराया था। 18वीं लोकसभा चुनाव में वो अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी अंतर्गत हाजीपुर सीट से जीतकर निर्वाचित हुए। जहाँ चिराग को 6,15,718 वोट मिले वहीँ राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार शिव चंद्र राम को 4,45,163 वोट मिले थे। इसके अलावा, उन्हें मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल होने के लिए चुना गया है। जहाँ उन्हें फ़ूड प्रोसेसिंग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।

चिराग पासवान नेटवर्थ

Chirag Paswan Biography (Image Credit-Social Media)

चिराग पासवान एक संपन्न और राजनीतिक बैकग्राउंड से आते हैं। वो एक सफल दलित नेता राम विलास पासवान के इकलौते बेटे हैं। उनके द्वारा चुनाव आयोग (ईसी) को दिए गए हलफनामे के अनुसार, चिराग पासवान की कुल संपत्ति ₹2.68 करोड़ है। उनकी चल संपत्ति की कीमत ₹1.66 करोड़ है जबकि अचल संपत्ति की कीमत ₹1.02 करोड़ है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story