×

Christmas 2022: क्रिसमस पर रेड थीम नहीं इन रंगों से करें घर को डेकोरेट, क्रिएटिव आइडियाज से दें घर को अट्रैक्टिव लुक

Home Decorations in Christmas 2022: 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री सजाने का विशेष महत्व होता है। इस दिन क्रिसमस ट्री के साथ घरों को भी सजाया जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 8 Dec 2022 2:06 AM GMT
Christmas 2022 Home Decore
X

Christmas 2022 (Image: Social Media)

Home Decoration Tips in Christmas 2022: 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री सजाने का विशेष महत्व होता है। इस दिन क्रिसमस ट्री के साथ साथ घरों को भी सजाया जाता है। ज्यादातर या यूं कहें तो सभी लोग क्रिसमस पर घर को या क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए रेड थीम रखते हैं। इस क्रिसमस घर को अलग और यूनिक तरह से सजाएं। यहां कुछ यूनिक आइडियाज दिए गए हैं जिनकी मदद से आप क्रिसमस पर अपने घर या ऑफिस को डिफरेंट लुक दे सकते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से:

इस यूनिक आइडियाज से घर को सजाएं:

यूनिक थीम

क्रिसमस पर थीम बेस्ड डेकोरेशन का क्रेज बहुत ज्यादा है। आप एक पर्टिकुलर कलर थीम या फिर कोई ट्रेडिशनल थीम अपने क्रिसमस डेकोरेशन के लिए चुन सकते हैं। लेकिन कुछ यूनिक डेकोरेशन करना है तो आप रेड थीम की जगह पिंक, ब्लू, येलो, ग्रेन आदि कलर भी थीम के लिए चुन सकते हैं। क्रिसमस ट्री से लेकर सोफे के कवर, कुशन, पिलो कवर और पर्दों को चेंज करके नया लुक दे सकते हैं।

क्रिसमस ट्री को दें डिफरेंट लुक

क्रिसमस ट्री को आप पॉम पॉम, फ्रूट्स, फ्लावर्स, स्टोन आदि से सजा सकते हैं। क्रिसमस ट्री को इस तरह से सजाने से ये अलग और यूनिक लगेंगे।

Christmas 2022

तो इस क्रिसमस आप क्रिसमस ट्री को कुछ अलग तरह से सजाएं।

फेयरी लाइट्स

छोटी-छोटी डिस्को लाइट्स और फेयरी लाइट्स से सजावट बेहद खूबसूरत लगती है और ये घर को एक आकर्षक और अलग लुक देती है। ऐसे में क्रिसमस ट्री या किसी भी फ्लावर पॉट पर आप यह फेयरी लाइट्स लगा सकते हैं और रात के समय इसे जला सकते हैं। यकीन मानें यह आपके घर को बेहद खूबसूरत लुक देगा।

सीढ़ियों के पास डेकोरेशन

अगर आपके घर में सीढ़ियां है तो क्रिसमस के मौके पर आप इन सीढ़ियों को अलग लुक देने के लिए आप यहां पर ग्रीन कलर की आर्टिफिशियल पत्तियों से डेकोरेशन कर सकते हैं। इस यूनिक आइडियाज से यह आपके बोरिंग एरिया को काफी अट्रैक्टिव लुक देगा।

वॉलपेपर से करें डेकोरेशन

दरअसल आजकल मार्केट में तरह-तरह के वॉलपेपर अवेलेबल है। ऐसे में क्रिसमस से मिलते-जुलते वॉलपेपर भी आपको आसानी से मिल जाएंगे, जिसमें सांता क्लॉज के कुछ पिक्चर्स, क्रिसमस ट्री और तरह-तरह के प्रिंस बने होते हैं। इस तरीके के वॉलपेपर लगाकर आप अपने घर का डेकोरेशन कर घर को अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story