×

Christmas 2022: इस क्रिसमस दिखना चाहती है ग्लैमरस, एक्ट्रेसेस की इन रेड साड़ी लुक से लें इंस्पिरेशन

Christmas Party Outfit 2022: 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ साथ प्रभु ईशु को याद किया जाता है और चर्च में कैंडल जलाया जाता है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 9 Dec 2022 10:43 AM GMT
Christmas celebration
X

Christmas 2022 Fashion (Image: Social Media)

Christmas Party Outfit 2022: 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन क्रिसमस ट्री को सजाने के साथ साथ प्रभु ईशु को याद किया जाता है और चर्च में कैंडल जलाया जाता है। क्रिसमस के दिन कई तरह के डिशेज बनाए जाते हैं। साथ ही म्यूजिक और गेम्स खेला जाता है। अगर आप भी इन क्रिसमस पार्टियों में जाकर छा जाना चाहती हैं तो इस दिन आप कुछ स्पेशल तरीके से तैयार हो सकती हैं। इसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की लुक को फॉलो कर सकती हैं। आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की रेड साड़ी लुक्स पर:

इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लें साड़ी लुक के लिए इंस्पिरेशन

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)

कैटरीना कैफ की तरह आप ही रेड साड़ी में कहर ढा सकती हैं। कैटरीना ने सिफॉन की साड़ी के साथ अपने बालों को ओपन रखा है और इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कैटरीना ने कानों में हैवी इयरिंग्स और हाथ में बैंगल्स डाल रखें हैं।

Katrina Kaif

कैटरीना ने माथे पर बिंदी और लाइट मेकअप के साथ इस लुक को बेहद टच दिया है। आप भी इस स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस को लेकर बहुत सुर्खियों में रहती हैं। इस पिक में भी शिल्पा का फिटनेस साफ साफ नजर आ रहा है। शिल्पा की तरह आप भी रेड साड़ी के साथ लाइट मेकअप और माथे पर बिंदी लगाकर हर पार्टी में लाइमलाइट चुरा सकती हैं।

Shilpa Shetty

अगर यह आपके शादी के बाद पहला क्रिसमस है तो आपको यह लुक जरूर ट्राई करना चाहिए। आपको भी शिल्पा की तरह हाथों में ढेर सारे बैंगल्स डालने चाहिए और स्लीव ब्लाउज लुक को ट्राई करना चाहिए। इससे आप ग्लैमरस भी नजर आएंगी।

सुहाना खान (Suhana Khan)

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की लाडली सुहाना खान का यह लुक आपको जरूर ट्राई करना चाहित। सुहाना ने साड़ी पहनने के लिए लाल रंग को ही चुना है।

Suhana Khan

सुहाना ने सुर्ख लाल रंग की मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी को हाई पोनीटेल के साथ मैच किया था। लाइट वेट सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी सिंपल तरीके से कैरी करने पर यह बेहद खूबसूरत लगती है। इस क्रिसमस आप अपने कॉलेज पार्टी के लिए इस खास स्टाइलिंग टिप्स की मदद से इस लुक को रिक्रिएट कर खूबसूरत दिख सकती हैं।

जाह्नवी कपूर (Jahnvi Kapoor)

वहीं अगर आप कम उम्र की हैं और फ्रेंड के क्रिसमस पार्टी में अगर आपको जाना है तो लाल साड़ी पहन सकती हैं। जान्हवी कपूर के इस लाल साड़ी लुक को आप ट्राई कर सकती हैं। जाह्नवी ने हैवी वर्क वाले ब्लाउज और सिंपल सी लाइट वेट वाली साड़ी के साथ न्यूट्रल शेड मेकअप किया है।

Jahnvi Kapoor

Gवहीं बालों को कर्ली कर खुला ही छोड़ दिया है और जान्हवी कपूर इस लुक में बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं। वहीं उनके इस लुक को आसानी से आप भी क्रिसमस पार्टी के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं। दरअसल आप इस खूबसूरत लुक के साथ पूरे पार्टी में छा जाएंगी।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story