×

Christmas 2022: आज क्यों बनाया जाता है Plum Cake, बेहद खास है इसका कारण और जानें रेसिपी भी

Christmas 2022 Plum Cake Recipe: दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार क्रिसमस (Christmas Day) के खास मौके पर चर्च में कैंडल जलाया जाता है और प्रभु ईशु के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 25 Dec 2022 1:30 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2022 1:31 AM GMT)
Plum cake recipe in hindi
X

Christmas 2022 Plum Cake (Image: Social Media)

Christmas 2022 Plum Cake Recipe: दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाने वाला त्योहार क्रिसमस (Christmas Day) को लेकर एक महीने पहले से ही तैयारी चलती है। क्रिसमस के खास मौके पर चर्च में कैंडल जलाया जाता है और प्रभु ईशु के जन्मदिन पर उन्हें याद किया है। साथ ही क्रिसमस ट्री को सजाकर क्रिसमस सॉन्ग गाया जाता है। क्रिसमस पर केक बनाने का भी परंपरा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं क्रिसमस के मौके पर प्लम केक क्यों बनाया जाता है?नहीं जानते तो आइए जानते हैं प्लम केक बनाने के पीछे का कारण और प्लम केक (Plum Cake Recipe) की रेसिपी भी:

क्रिसमस पर क्यों बनाया जाता है Plum Cake

दरअसल प्लम केक क्रिसमस पर हर घर में बनाया जाता है या खाया जाता है। इसके पीछे का कारण भी बहुत खास रहा है। बता दें क्रिसमस पर बनने वाला प्लम केक साधारण क्रीम केक से बिल्कुल अलग होता है क्योंकि इसे बनाने के लिए अलग अलग चीजों का इस्तेमाल होता है। अगर बात करें कि क्यों बनाया जाता है तो इसका सबसे बड़ा कारण है इसके पीछे की इतिहास। आपको बता दें कि क्रिसमस पर केक बनाने का कॉन्सेप्ट 16वीं सदी से शुरू हुआ था। दरअसल इससे पहले कभी भी क्रिसमस पर केक काटने की प्रथा या बनाने की प्रथा का जिक्र नहीं है। इसे लेकर इतिहास भी यह कहता है कि पुराने समय में लोग ब्रेड और सब्जियों को मिलाकर एक डिश बनाया करते थे और इस प्रथा को प्लम पुडीज की प्रथा कहा जाता था। फिर 16 वीं शताब्दी में ही पुडिंग से निकालकर उसमें गेहूं के आटे का इस्तेमाल किया जाने लगा था और इसके बाद मक्खन, अंडा और उबाले गए फलों से भी प्लम बनाया जाने लगा।


इतना ही नहीं, बहुत से लोगों के पास तंदूर भी हुआ करता था तो वो इस डिश को इसमें रखकर पकाने लगे। बस फिर क्या था धीरे-धीरे इसी तरह इस पकवान ने केक का रूप ले लिया। जिसे अब प्लम केक कहा जाता है। ऐसा बताया जाता है कि लोग क्रिसमक के लिए केक की तैयारी एक महीने पहले से ही शुरू कर देते हैं। बता दें क्रिसमस पर सबसे ज्यादा फ्रूट केक की डिमांड होती है। इस केक की खासियत यह होती है कि इसमें ड्राई फ्रूट की मात्रा अधिक होती है और क्रिसमस पर लोग प्लम केक भी खरीदते हैं। तो अब आइए जानते हैं प्लम केक बनाने की रेसिपी:

प्लम केक बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Plum Cake Recipe Ingridients)

1 कप बटर

1 से 1/2 कप: चीनी

6: अंडे

125 ग्राम: बादाम (टुकड़ों में कटा हुआ)

2 टी स्पून: वनीला एसेंस

2 ½: मिक्स ड्राई फ्रूट (किशमिश, कैंडीड पील और चैरी)

2 कप: आटा

8 इंच गोलाकार: केक टिन

प्लम केक बनाने की वि​धि ( Plum Cake Banane Ki Vidhi)

प्लम केक बनाने के लिए सबसे पहले फ्रूट्स और बादाम को 2 बड़े चम्मच मैदे के साथ मिक्स करके एक तरफ रख दें।

अब इसमें बटर, चीनी, अंडे और वनीला एसेंस को एकसाथ मिला लें।

फिर इसे मैदे में मिलाएं और इसके बाद फ्रूट मिक्सर को मिलाएं

इसके बाद अब इस मिश्रण को बेकिंग टिन में डाल दें।

फिर प्रीहीट ओवन में 30 से 40 मिनट के लिए बेक करें।

जब यह अच्छे से बेक हो जाए तो केक को ठंडा होने दें और फिर सर्व करें।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story