×

Christmas Wishes 2023: क्रिसमस पर अपने परिवार और दोस्तों को भेजें शुभकामना सन्देश, इस त्योहार को उनके लिए बनाये और भी खास

Christmas Wishes 2023: क्रिसमस काफी नज़दीक है और ऐसे में आप अपने करीबियों और दोस्तों को कुछ प्यारे और ख़ास शुभकामना सन्देश भेज सकते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं क्रिसमस शुभकामना सन्देश पर।

Shweta Srivastava
Published on: 21 Dec 2023 12:15 PM GMT (Updated on: 21 Dec 2023 12:16 PM GMT)
Christmas Wishes 2023
X

Christmas Wishes 2023 (Image Credit-Social Media)

Christmas Wishes 2023: क्रिसमस अब जल्द आने वाला है और ऐसे में अपने करीबियों और दोस्तों को कुछ ख़ास अंदाज़ में शुभकामना भेजें। आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत क्रिसमस सन्देश लेकर आये हैं। आप इन्हे अपने क्रिसमस कार्ड पर भी लिखकर किसी को दे सकते हैं। साथ ही आप इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी को शेयर भी कर सकते हैं।

क्रिसमस शुभकामना सन्देश

  • क्रिसमस की शुभकामनाएं! इस विशेष दिन पर, मैं आपको और आपके परिवार को खुशी, प्यार और समृद्धि की कामना करता हूं।"
  • "क्रिसमस का मौसम प्यार और खुशियों का मौसम है। मैं चाहता हूं कि आप इस दिन को अपने प्रियजनों के साथ मनाएं और बहुत सारी खुशियां प्राप्त करें।"
  • "क्रिसमस का दिन आ गया है, और मैं आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं भेजना चाहता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप इस दिन को एक-दूसरे के साथ प्यार और हंसी के साथ मनाएंगे।"
  • दिल में उम्मीदों की लौ जले, जिंदगी में खुशियों का सफर चले, क्रिसमस के सितारे हर साल की तरह यूंहीं जले।
  • बेल बजें, घंटियां खनके, क्रिसमस की खुशियां हर घर में धनकें।
  • प्यार का प्रकाश फैले, दुखों का अंधकार मिटे, क्रिसमस की शुभकामनाएं लें, हर चेहरे पर मुस्कान खिलें।
  • सांता क्लॉज आपकी झोली खुशियों से भर दे, क्रिसमस का त्योहार सपनों को पूरा करे।
  • क्रिसमस के रंगों में रंगे, हर पल खुशियों से सजे, आपके जीवन में उम्मीदों का नया साल लाए।
  • मीठी मिठाइयां, प्यार का जादू, क्रिसमस का त्योहार, दिल को करे खुश।
  • क्रिसमस की पावन बेला में, ईश्वर से यही दुआ है, आपकी जिंदगी में खुशियों का खजाना हो।
  • क्रिसमस ट्री की जगमगाहट, नए साल की नई शुरुआत, आपके लिए सुख-समृद्धि का ढेरों आशीर्वाद।
  • क्रिसमस का त्योहार, अपनों के साथ मिलकर मनाएं, यही है सच्ची खुशी का मजा।
  • क्रिसमस की शुभकामनाएं, आपके जीवन में खुशियों की झड़ी लगी और हर दिन एक नया सपना पूरा हो।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story