×

Christmas 2023 Wishes : क्रिसमस के त्योहार पर अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजिए शुभकामना सन्देश

Christmas 2023 Wishes : क्रिसमस के त्योहार पर आप अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को ये खूबसूरत शुभकामना सन्देश भेज सकते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं इन संदेशों पर।

Shweta Srivastava
Published on: 25 Dec 2023 4:50 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2023 4:52 AM GMT)
Christmas 2023 Wishes
X

Christmas 2023 Wishes (Image Credit-Social Media)

Christmas 2023 Wishes : क्रिसमस के मौके पर अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को आप कुछ ख़ास अंदाज़ में शुभकामना भेज सकते हैं। ये दिन क्रिशचन समुदाय के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। लेकिन इस त्योहार को पूरे विश्व में हर कोई बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। ये त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाता है जिसका इंतज़ार हर कोई करता है और साल के अंत में इस त्योहार को सभी मानते हैं साथ ही नए साल को आने में भी कुछ ही दिन का समय बचता है। ये दिन इसलिए बेहद ख़ास होता है क्योंकि इस दिन ही ईसा मसीह का जन्म हुआ था। लोग एक दूसरे को 'मेरी क्रिसमस' बोलकर इस त्यौहार की बधाई देते हैं। इस खास मौके पर आप भी अपने जानने वालों को बधाई सन्देश भेज सकते हैं।

क्रिसमस बधाई संदेश

यहाँ हम आपके लिए कुछ ख़ास क्रिसमस बधाई संदेश लेकर आये हैं। आप उन्हें गिफ्ट्स देते समय भी इन संदेशों को लिखकर भेज सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ ख़ास सन्देश।

क्रिसमस का ये प्यारा सा त्योहार

जीवन में लाए खुशियां अपार

सेंटा क्लॉज आए आपके द्वार

शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार


देवदूत बनके कोई आएगा

सारी आशाएं तुम्हारी पूरी करके जायेगा

क्रिसमस के इस शुभ दिन पर

तोहफे खुशियों के दे जायेगा

रब ऐसी क्रिसमस बार-बार लाए

क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं

सेंटा क्लॉज से हर दिन मिलवाएं

और हर दिन आप नए-नए तोहफे पाएं

इस बार क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार,

खुशियों का साथ और अपनों का प्यार,

खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल,

मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्योहार

मेरी क्रिसमस

आया है क्रिसमस का त्योहार,

चलो मनाएं जमकर इस बार,

देते हैं आपको ढेर सारी बधाई,

खत्म करो आज सारी लड़ाई.

हैप्पी क्रिसमस डे

लो आ गया जिस का था इंतजार,

सब मिल के बोलो मेरे यार.

दिसंबर में लाया क्रिसमस बहार,

मुबारक हो आपको क्रिसमस मेरे यार.

Merry Christmas

सबके दिलो में हो सबके लिए प्यार,

आने वाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार.

इस उम्मीद के साथ आओ भूलके सरे गम

क्रिसमस का हम सब करे वेल-कम!

Merry Christmas

आपकी आंखों में सजे हों जो भी सपने,

ये क्रिसमस का पर्व उन्हें पूरा कर जाए.

आपके लिए है हमारी यही शुभकामनाएं

Merry Christmas

ना कार्ड भेज रहा हूं,

ना कोई फूल भेज रहा हूं.

सिर्फ सच्चे दिल से मैं

आपको क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं भेज रहा हूं.

Merry Christmas

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story