×

Christmas 2022: यहां जानें क्या है क्रिसमस डे पर घंटी-मोजे समेत इन चीजों का धार्मिक महत्व

Christmas 2022 Importance: क्रिसमस के खास मौके पर जहां पर जश्न मनाया जाता है वहां पर क्रिसमस ट्री को खूब सजाया जाता है, उसमें घंटियां लगाई जाती हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 23 Dec 2022 1:53 AM GMT
christmas celebration
X

Christmas Wishes (Image: Social Media)

Christmas 2022 Importance: दुनियाभर में क्रिसमस डे 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था। प्रभु यीशु के जन्मदिवस की खुशी में ही जश्न मनाया जाता है। लोगों का अपना अलग-अलग तरीका होता है जश्न मनाने का। लेकिन क्रिसमस के दौरान जो चीजें सबसे ज्यादा दिखाई देती हैं वो हैं क्रिसमस ट्री, लाल मोजे, केक, मोमबत्ती और घंटियां।

क्रिसमस के खास मौके पर जहां पर जश्न मनाया जाता है वहां पर क्रिसमस ट्री को खूब सजाया जाता है, उसमें घंटियां लगाई जाती हैं। सब मिलकर केक काटते हैं। जश्न मनाते हैं। क्रिसमस की बधाईयां देते हैं। मोमबत्ती जलाते हैं और घर में लाल मोजे लटकाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि आखिर ये चीजें क्यों की जाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इन चीजों के पीछे का कारण।

इस बारे में ज्योतिषाचार्य के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर खबर तैयार की गई है। आइए आपको बताते हैं कि क्रिसमस में इन सामानों का धार्मिक महत्व क्या है।

केक

हिंदू धर्म में जिस तरह से खुशियों में, जश्न में, त्योहार में मिठाईयां बांटी जाती हैं उसी तरह ईसाई धर्म में केक काटा जाता है। फिर उसे बांटा जाता है। लेकिन हिंदूओं में धार्मिक आयोजनों में केक काटने का और खिलाने का प्रावधान नहीं है। हां ये जरूर है कि मिठाई बांटकर खाने से ग्रह मजबूत होते हैं और सुख-शांति बनी रहती है।

घंटियां

घंटियां तो हिंदू धर्म में मंदिर में लगी रहती है। घरों में भी छोटी घंटी को मंदिर में रखा जाता है। ऐसा बताया जाता है कि घंटी की आवाज से नकारात्मकता दूर होती है। इसी तरह से ईसाई धर्म में भी क्रिसमस पर घंटी बजाने का रिवाज है। साथ ही हरियाली के तौर पर क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। जिससे घर में सकाराक्मक ऊर्जा विस्तार होता है।

मोमबत्ती

हिन्दू शास्त्रों में घी-तेल का दीपक भगवान के सामने जलाने का रिवाज है। इसी तरह ईसाई धर्म में मोमबत्ती जलाने की प्रथा है। इन दोनों से एक ही उद्देश्य है अंधकार को दूर करना।

लाल मोजे

लाल मोजे में क्रिसमस खूब सारी खुशियां लेकर आता है। बच्चों के लिए बड़ों के लिए गिफ्ट्स लेकर आता है। इसके पीछे की वजह ये है कि इन मोजों को आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए धन वृद्धि के लिए भी घर में टांगा जाता है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story