×

Christmas 2023: क्रिसमस पर अपने बच्चों के सैंटा बन उन्हें दीजिये ये खूबसूरत तोहफे, विंटर वेकेशन बन जाएगी मज़ेदार

Christmas 2023: सीक्रेट सैंटा बनकर अपने बच्चों को दीजिये कुछ बेहतरीन गिफ्ट्स जिससे उनका त्यौहार बन जाये बेहद खूबसुरत। यहाँ हम आपके लिए कुछ चिरसत्मस गिफ्ट आइडियाज लेकर आये हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 14 Dec 2023 5:30 AM GMT
Christmas Santa Gifts 2023
X

Christmas Santa Gifts 2023  (Image Credit-Social Media)

Christmas 2023: क्रिसमस पर सबसे ज़्यादा बच्चे एक्साइटेड रहते हैं और ऐसे में सैंटा जल्द ही आने भी वाला है और बच्चों को उनके मनपसंद तोहफे देता है। क्रिसमस ट्री के नीचे बच्चे अपने अपने तोहफे का इंतज़ार करते हैं। एक माता पिता के रूप में आप उन्हें क्या क्या गिफ्ट दे सकते हैं इसके लिए आज हम कुछ आइडियाज लेकर आये हैं। एक नज़र डालिये इन तोहफों पर जो आप उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

सैंटा बन बच्चों को दीजिये ये खूबसूरत तोहफे

क्राफ्ट किट

इस साल आप उन्हें कुछ क्रिएटिव दे सकते हैं जैसे कोई ज्वेलरी मेकिंग किट, मिट्टी के बर्तन बनाने का किट, धातु की मूर्ति बनाने, सिलाई, या टाई-डाई टी-शर्ट जैसे ढेरों ऑप्शंस उपलब्ध हैं। ये उन लड़कों और लड़कियों के लिए बहुत अच्छा काम करते हैं जिनके पास रचनात्मक दिमाग है और जो अपने हाथों से काम करना पसंद करते हैं। इससे वो अपनी इस विंटर वेकेशन में बिजी भी रहेंगे और कुछ नया भी सीखेंगे।

आउटडोर खेल के लिए रोलर स्केट्स

अगर आपका बच्चा आउटडोर गेम्स पसंद करता है तो आप उसे रोलर स्केट्स गिफ्ट कर सकते हैं। रोलर स्केट्स इस क्रिसमस पर बच्चों और किशोरों के लिए सही विकल्प हैं। ये उन्हें एक्टिव भी रखेगा और उन्हें कुछ नया करने के लिए प्रेरित भी करेगा।

रोबोट किट

इन दिनों दुनिया पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी का राज है, ये उन्हें एक्ससाइटिंग लगेगा साथ ही ये उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित भी करेगा। इससे बच्चे अपना स्वयं का रोबोट या ड्रोन बना सकते हैं, एक मिनी-कंप्यूटर प्रोग्राम कर सकते हैं, या एक बैटल-बॉट बना सकते हैं। रिमोट कंट्रोल वैकिल भी इस साल आप सीक्रेट सैंटा के रूप में उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप 2023 में बच्चों के लिए कौन सा क्रिसमस उपहार लेना चाहते हैं, लेकिन याद रखें कि खिलौना, गैजेट, खेल उपकरण, या किट उनकी उम्र और क्षमता के स्तर के अनुरूप हो। सुरक्षा का विकल्प चुनें, लेकिन उन्हें कुछ यूनिक और अलग सी चीज़ गिफ्ट करें। पुराने तरीके के गेम्स से वो अक्सर बोर हो जाते हैं। वहीँ क्राफ्ट किट, रोबोट किट और रोलर स्केट्स जैसी चीज़ें उनके लिए इसे अब तक का सबसे यादगार छुट्टियों का मौसम बना देंगी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story