×

CM Yogi Adityanath Fitness Tips: योगी आदित्य नाथ कैसे रखते हैं खुद को इतना फिट और एक्टिव, इस डाइट को करते हैं फॉलो

CM Yogi Adityanath Fitness Tips: क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इतने फिट और एक्टिव कैसे रहते हैं। आइये आपको बताते हैं उनका डेली रूटीन क्या है।

Shweta Srivastava
Published on: 22 March 2024 4:56 AM GMT
UP CM Yogi Adityanath Daily Routine
X

UP CM Yogi Adityanath Daily Routine (Image Credit-Social Media)

CM Yogi Adityanath Fitness Tips: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी फिट रहते हैं और इसके साथ ही एक्टिव भी। लेकिन क्या आप जानते हैं वो इतना फिट और एक्टिव कैसे रहते हैं। आइये आज हम आपको उनकी दिनचर्या और उनका डेली रूटीन के बारे में बताते हैं।

सी.एम योगी आदित्यनाथ का डेली रूटीन (Yogi Adityanath Routine Diet Plan)

सीएम योगी को हमेशा से एक पावर पैक्ड नेता के रूप में देखा जाता है। उनको आपने हमेशा फुर्ती से प्रदेश की ज़िम्मेदारी संभालते हुए देखा होगा। वहीँ उनकी ज़िन्दगी से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें हैं जो शायद ही आपको नहीं पता होगा। दरअसल खुद को फिट रखने के लिए योगी जी एक अलग डेली रूटीन अपनाते हैं। आइये आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश के वर्त्तमान मुख्यमंत्री का डेली रूटीन।

UP CM Yogi Adityanath Daily Routine (Image Credit-Social Media)

सुबह तीन बजे उठते हैं योगी जी

UP CM Yogi Adityanath Daily Routine (Image Credit-Social Media)


उत्तर प्रदेश के सी.एम योगी आदित्यनाथ अपने दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त से होती है। वो रोज़ सुबह तीन बजे उठते हैं इसके बाद वो सुबह 4 बजे से 5 बजे तक योग साधना करते हैं। इसके बाद वो स्नान-ध्यान करके पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही जब वो गोरखपुर में रहते हैं तो इसके बाद वो वहां स्थित मठ में गौशाला में गायों की सेवा करते हैं। वो सालों से इसी दिनचर्या को फॉलो करते आये हैं।

इतने बजे करते हैं नाश्ता

UP CM Yogi Adityanath Daily Routine (Image Credit-Social Media)


योगी जी शुद्ध शाकाहारी हैं और तामसी भोजन को छूते भी नहीं हैं। वो हल्का फुल्का और सादा भोजन करते हैं और इसे ग्रहण करके वो अपने कामकाज पर निकल जाते हैं। वो सुबह 8 बजे तक नाश्ता करते हैं, साथ ही इसमें वो ज़्यादातर दलिया, चना और कोई मौसमी फल लेते हैं। इसके साथ ही वो नाश्ते में छाछ और पपीता लेना काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा कभी कभार वो नाश्ते में ड्राई फ्रूट्स भी लेते हैं।

लंच और डिनर में ये खाते हैं योगी जी

UP CM Yogi Adityanath Daily Routine (Image Credit-Social Media)


प्रदेश के कामकाज करने के बाद योगी जी दोपहर को लंच ब्रेक लेते हैं। वो दोपहर 2 बजे के आस-पास लंच करते हैं। जिसमे वो सादा भोजन पसंद करते हैं जिसमे रोटी, सब्जी, दाल, चावल और सलाद या खिचड़ी शमिल होती है। आपको बता दें कि सीएम योगी हमेशा सात्विक और सुपाच्य भोजन खाना ही पसंद करते हैं। वहीँ वो डिनर में हल्का और सादा खाना ही खाते हैं। वो रात में केवल 2 रोटी, दाल और कोई हरी सब्जी ही खाते हैं।

इतने बजे सोते हैं सी.एम योगी

योगी आदित्यनाथ ने साल 1994 में दीक्षा ली और उसी के बाद से वो सात्विक जीवन जी रहे हैं। वो हिंदू युवा वाहिनी संगठन के संस्थापक भी हैं। ये संगठन एक हिंदू युवाओं का सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह है। वहीँ आपको बता दें कि योगी जी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से गणित से बीएससी किया है। फिलहाल आपको बता दें दिनभर के बाद अपना पूरा काम ख़त्म करके योगी आदित्यनाथ रात के करीब 11 बजे सोने जाते हैं।

UP CM Yogi Adityanath Daily Routine (Image Credit-Social Media)

गौरतलब है कि योगी जी दीक्षा लेने से पहले अजय सिंह बिष्ट के नाम से जाने जाते थे। जो उत्तराखंड में रहते थे और उनका जन्म 5 जून 1972 को पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव में हुआ था। वहीँ योगी जी जहाँ प्रदेश की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं वहीँ अपने डेली रूटीन का भी ख़ास ख्याल रखते हैं।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story