×

Health : नारियल पानी ही नहीं उसकी मलाई भी आपकी सेहत के लिए लाभकारी

seema
Published on: 9 Feb 2018 6:51 AM GMT
Health : नारियल पानी ही नहीं उसकी मलाई भी आपकी सेहत के लिए लाभकारी
X

लखनऊ। अब जल्द ही गॢमयां शुरू होने वाली हैं। गर्मी के दिनों में हर किसी को प्यास जोर से लगती है। अगर ऐसे में कोई नारियल पानी पिला दे तो क्या बात है। जी हां, हम बात करे रहे हैं नारियल पानी (डाब) की। लेकिन कुछ लोग पानी तो पी जाते हैं पर उसकी मलाई को ऐसे ही फेंक देते हैं। नारियल पानी के साथ उसकी मलाई भी लाभकारी होती है। यह पूूरी तरह नारियल की गिरी नहीं बनी होती बल्कि मुलायम मलाई जैसी होती है। यह उन डाबों में पाई जाती है जो बिल्कुल कच्चे भी नहीं और पूरी तरह पके भी नहीं हैं। यह बेहद गुणकारी होती है। इसे कभी फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसे निकालकर खा लेना चाहिए। जानते हैं नारियल पानी और मलाई के गुणों के बारे में विस्तार से-

  • कोकोनट मलाई में अमीनो एसिड्स और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जो पेट में चर्बी नहीं जमने देता। इसमें मौजूद
  • एमसीटी (मिडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स) कीटोन्स में तब्दील हो जाते हैं जो ब्रेन में एनर्जी का स्रोत बनते हैं।नारियल में पोलीफेनॉल्स और फाइटोस्टेरॉयड्स होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करते हैं।
  • इसके नियमित प्रयोग से दिल की बीमारी से बचाव होता है। खून की धमनियों में ब्लॉकेज नहीं होता है।
  • हमारे खून में और स्किन टीशूज में जो फैट एकत्रित हो जाता है, वह नियमित रूप से नारियल के सेवन करने पर साफ हो सकता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

यह भी पढें: अपने सफेद बालों को नेचुरल डाई से बनायें काला व चमकदार

  • नारियल की इस मलाई को रोजाना खाने से त्वचा दमकती है। यह स्किन में शुष्कता नहीं आने देती और कसावट लाती है।
  • इसमें लिवर और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंगों की बीमारियों से बचाने की क्षमता होती है। इसके नियमित प्रयोग से कई अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है।
  • बुजुर्गों में होनी वाली बीमारी अल्जाइमर डिजीज और पैंक्रियाशटाइटिस में इसका सेवन करने से आराम मिलता है। भूलने की समस्या में आराम मिलता है।
  • नारियल पानी और इसके मलाई में यूरिक एसिड होता है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लडशुगर का लेवल मेंटेन करता है। इससे डायबिटीज की आशंका कम होती है।
  • इसके नियमित इस्तेमाल करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। एचआईवी और एड्स के मरीजों में वाइरल लोड कम करके यह राहत पहुंचाता है। बीमारी का दुष्प्रभाव कम पड़ता है। यह साइड इफेक्ट से भी बचाता है।
  • कोकोनट मीट (नारियल की मलाई) में थायराइड की कार्यप्रणाली को चुस्त करने के गुण भी होते हैं। इससे शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस सही रहता है। नारियल पानी शरीर का पीएच लेवल ठीक रखता है।
  • इसके नियमित सेवन से मसल्स मजबूत होती हैं और गठिया की शिकायत होने का जोखिम कम होता है। इसके सेवन से नई ब्रेन सेल्स बनती हैं।
  • यह पेट के लिए भी गुणकारी होता है। अगर किसी को गैस या अपच वायु की शिकायत हो तो उसे नियमित नारियल की मलाई खानी चाहिए। इसके सेवन से गले की खराश और पेट के अल्सर में भी राहत मिलती है। पेट सही रहने से भी कई प्रकार की बीमारियों से बचाव होता है।
  • गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करना चाहिए। इससे जच्चा-बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। बच्चे में जन्मजात विकार की आशंका कम रहती है।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story