×

Sexual Tips: पुरुष अक्सर सेक्स के दौरान कर बैठते हैं ये 5 गलतियां

Tips to Improve Your Sex: सेक्स के दौरान बहुत से पुरुष अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनके रिश्ते पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

Anupma Raj
Published on: 10 Aug 2022 3:02 PM GMT
Tips for Sex Life
X

Sexual Tips ( Image: Social Media)

Tips to Improve Your Sex: सेक्स के दौरान बहुत से पुरुष अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनके रिश्ते पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इन गलतियों से उनकी पार्टनर परेशान हो सकती हैं। यह गलतियां पुरुष जाने अनजाने में कर देते हैं। अगर पुरुष इन गलतियों को करने से बचे तो इससे उनका सेक्स का अनुभव और ज्यादा बढ़ेगा और आप अपने पार्टनर को ज्यादा खुश रख पाएंगे। आइए जानते हैं पुरुष को कौन सी 5 गलतियों को करने से बचना चाहिए:

सिर्फ शारीरिक सुख नहीं

शादी के बाद भी महिलाओं में सेक्स को लेकर कम दिलचस्पी रह जाती है जो एक आम समस्या है। दरअसल ज्यादातर पुरुष मानते हैं कि सेक्स बस शारीरिक सुख है। लेकिन ये सच नहीं है। दरअसल सच्चाई यह है कि यह इमोशन है और सेक्स में इमोशन की कमी के कारण महिलाएं सेक्स को एंज्वॉय नहीं कर पाती। हालांकि पुरुषों को भी इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है लेकिन जब बात सेक्स की आती हैं तो पुरुषों का सोच इससे अलग हो जाता है।

अपनी इच्छाओं को रखना

अक्सर सेक्स के दौरान पुरुष अपनी जरूरतों को पूरा करने की चाहत रखते हैं। पुरुषों को अपनी पार्टनर की सेक्स से जुड़ी इच्छाओं के बारे में ख्याल नहीं रहता। सेक्स के दौरान ऐसा करना बहुत ग़लत हो सकता है। पुरुष इस दौरान अपने पार्टनर के सेक्सुअल प्लेजर के बारे में नहीं सोचते। ऐसा करने से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।

फोरप्ले नहीं करना

इंटरकोर्स से पहले कपल्स के बीच में जो सेक्शुअल बिहेवियर होता है उसे ही फोरप्ले कहते हैं। कुछ पुरुष ऐसे हैं जो सेक्स के दौरान फोरप्ले नहीं करते। फोरप्ले की मदद से दोनों पार्टनर की उत्तेजना बढ़ती है। पुरुष जहां सिर्फ एक बार ही ऑर्गैज्म हासिल कर सकते हैं वहीं महिलाओं को एक से ज्यादा बार ऑर्गैज्म अनुभव हो सकता है। इसलिए पुरुषों को फोरप्ले ना करने की गलती से बचना चाहिए।

फिनिश लाइन रेस

पुरुष ज्यादातर सेक्स शुरू करने के 5-6 मिनट बाद इजैक्यलेट करते हैं। महिलाएं अधिक समय लेती हैं। महिलाओं को आसानी से 15 मिनट भी लग जाता है। जरूरी नहीं कि महिलाओं को वाइल्ड सेक्स की जरूरत हो, उन्हें लंबा समय लग सकता है और वे इसे धीमा भी पसंद कर सकती हैं। जरूरी नहीं कि हर महिला को वाइल्ड सेक्स पसंद हो कुछ महिलाएं ऐसे भी होती हैं जिन्हें अधिक समय तक सेक्स एंजॉय करना पसंद होता है।

सेडक्शन को ना करें स्किप

सेडक्शन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपको यह जानने में मदद करता है कि आपके साथी को क्या चाहिए। साथ ही इससे आपके साथी का सेक्स के प्रति क्या इच्छा हैं, इसके बारे में भी आप जान पाएंगे। आप अपनी पार्टनर से चाहे फोन पर उनके साथ गंदी बातें करें या अपनी उंगलियों को उसके शरीर की लंबाई के साथ चलाएं। आप अपनी पार्टनर को बताएं कि वह कितनी सेक्सी और खूबसूरत है। साथ ही यह भी जानने कि कोशिश करें सेक्स में आपकी पार्टनर कितना इच्छा रखती हैं।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story