×

Matke Ka Pani: मटके का पानी दमा के मरीजों के लिए है चमत्कारी दवा

Matke Ka Pani: मिट्टी के घड़े में रखा पानी शरीर को कई रोगों से बचाकर उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

Preeti Mishra
Written By Preeti MishraPublished By Deepak Kumar
Published on: 28 March 2022 3:06 PM GMT
Consumption of pot water will keep physical problems away
X

मटके का पानी। (Social Media) 

Matke Ka Pani: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों में ठंडे पानी पीने की तीव्र इच्छा जाग उठी है। ऐसे में लोग लोग फ्रिज में रखे ठंडें पानी की बोतल को मुँह से लगाते ही ख़तम करने में अपनी तरावट महसूस करते हैं। बिना इस बात की फ़िक्र किये कि फ्रिज का ठंडा पानी आपकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन है।

बता दें कि फ्रिज का ठंडा पानी कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स को पैदा करता है। जिसमें कब्ज़ , एसिडिटी , अपच,पेट की अनगिनत समस्या और गले की परेशानी जैसी अनगिनत समस्याएं फ्रिज के ठंडा पानी पीने से होती है। इतनी गंभीर परेशानियों से बचने का एक आसान और बेहतर उपाए है मिट्टी का घड़ा। जी हां, मिट्टी के घड़े में रखा पानी शरीर को कई रोगों से बचाकर उसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

बता दें कि प्राचीन काल से ही लोग मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करते आ रहे हैं जो उन्हें निरोगी और स्वास्थवर्धक बनाता है। मिट्टी एक प्राकृतिक उपचार है जिसमें कई प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता होने के साथ -साथ इसमें मौजूद कई लाभकारी मिनरल्स शरीर को विषैले तत्वों से मुक्ति दिलाने में भी मदद करते हैं। मिट्टी के बर्तन में रखे पानी पीने के अनगिनत स्वास्थ्यलाभ हैं।

  • मिट्टी के घड़े का पानी गले के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके ठन्डे पानी से गले के पकने और ग्रंथियों मे सूजन जैसी समस्या नहीं होती है। साथ ही साथ ये गले की कोशिकाओं को भी नुकसान होने से बचाता है।
  • मिट्टी के बर्तनों का पानी शरीर में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित बनाये रखने में मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन और खनिज शरीर के ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने शरीर को ठंडक प्रदान करने का भी काम करते हैं।
  • नियमित रूप से घड़े का पानी के सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली भी मज़बूत होती है। घड़े में रखे पानी पीने से शरीर मे टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ जाने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाती है।
  • पेट में बनने वाली गैस की समस्या से निजात दिलाने में मटके का पानी रामबाण तरीके से मदद करता है।
  • मटके या मिट्टी के बर्तन में रखा पानी शरीर में ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में मददगार होता है।बता दें कि इसमें मौजूद मिनिरल्स शरीर से बैड कॉलेस्ट्रोल की मात्रा को कम करके हार्ट अटैक की संभावनाओं को भी ख़तम करने में कारगर हैं।
  • चूँकि मिट्टी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में दर्द, ऐठन और सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इतना ही नहीं, यह आर्थराइटिस के रोगियों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।
  • एनीमिया रोग से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए मटके का पानी बेहद लाभदायक है। मिट्टी में मौजूद आयरन शरीर में आयरन की कमी दूर करता है।
  • मटके का पानी पीने से पेट हमेशा साफ़ रहता है जिससे त्वचा संबंधित कई परेशानियों जैसे फोड़े, फुंसी और मुंहासे से छुटकारा मिल जाता है। जिससे त्वचा में जबरदस्त निखार भी आ जाता है।
  • दमा और लकवा के रोगियों के लिए मटके का पानी प्राकृतिक वरदान है। इसके रोज़ाना इस्तेमाल से इन बिमारियों में आश्चर्यजनक तरीके से सुधर होता है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story