×

कोरोना से रिकवरी के बाद तेजी से कम हो रहीं ब्लड प्लेटलेट्स, करें ये उपाय

Coronavirus: कोरोना वायरस से रिकवर होने के बाद कुछ मरीजों में कई हफ्तों तक ब्लड प्लेटलेट्स कम बना रह रहा है, जो कि चिंता का विषय है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 17 July 2021 10:27 AM GMT
कोरोना से रिकवरी के बाद तेजी से कम हो रहीं ब्लड प्लेटलेट्स, करें ये उपाय
X

ब्लड प्लेटलेट्स (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी से ठीक होने के बाद भी लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिवर, हार्ट और आंखों को नुकसान पहुंचाने के अलावा कोविड-19 और भी कई तरह से लोगों के शरीर पर प्रभाव डाल रहा है। इसमें से एक ब्लड प्लेटलेट्स (Blood Platelets) का कम होना भी है। सामने आया है कि कोरोना से रिकवर होने के बाद कुछ मरीजों में कई हफ्तों के बाद तक ब्लड प्लेटलेट्स कम पाए जा रहे हैं।

वैसे तो किसी भी वायरल इंफेक्शन (Viral Infection) के बाद ब्लड प्लेटलेट्स कम हो जाता है, लेकिन संक्रमण से ठीक होने के बाद प्लेटलेट्स खुद ही सामान्य स्तर पर आ जाते हैं, लेकिन कोरोना से संक्रमित होने वाले सभी मरीजों में ऐसा नहीं देखा जा रहा है। कुछ मरीज ऐसे भी देखे गए, जिनमें कोविड-19 से रिकवरी के कई सप्ताह बाद तक भी ब्लड प्लेटलेट्स कम बना रहे।

प्लेटलेट ज्यादा कम होना चिंता की बात

आपको बताते चलें कि अगर शरीर में बहुत समय तक ब्लड प्लेटलेट्स कम बने रहते हैं तो ऐसी स्थिति में फिर मेडिकल हेल्प की जरूरत पड़ जाती है। सामान्य प्लेटलेट्स की संख्या 1,50,000 से 4,00,000 प्रति माइक्रोलीटर होती है। कोरोना से रिकवर होने वाले कुछ मरीजों में प्लेटलेट्स एक से डेढ़ लाख प्रति माइक्रोलीटर के बीच पाई गई। हालांकि इसमें मेडिकल हेल्प की आवश्यकता नहीं होती। लेकिन जब प्लेटलेट्स काउंट 50,000 या इससे कम हो जाएं या मरीजों के मसूड़ों और नाक से खून आने लगते तो इन मामलों में चिंता बढ़ जाती है।

तो चलिए जानते हैं कि आखिर प्लेटलेट्स क्या है? दरअसल, सफेद और लाल रक्त कोशिकाएं होती हैं जो खून का थक्का बनाने में सहायक हैं। कोई चोट लगने पर होने वाले रक्तस्त्राव को ये रोकती हैं। शरीर में इनकी पर्याप्त संख्या होनी चाहिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक निश्चित संख्या में ब्लड प्लेटकाउंट का होना जरूरी है।

फल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्लेटलेट बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

चुकंदर

एंटीऑक्सीट्डेंट से भरपूर चुकंदर में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जरूरी सभी गुण होते हैं। इसलिए इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।

पपीते का पत्ता

प्लेटलेट्स संतुलित रखने के लिए पपीते के पत्तों का सेवन करना चाहिए। अगर आप इसे पानी में उबालकर ग्रीन टी के रूप में पीते हैं तो आपको ज्यादा फायदा होगा।

कीवी

कीवी भी प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार होती हैं। इसलिए आप अपने आहार में इसे शामिल कर सकते हैं।

इसके अलावा गाजर का नियमित सेवन, बकरी का दूध भी आपका प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story