×

Curd Side Effects: इन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही, हो सकते हैं ये नुकसान

Dahi Ke Nuksan: दही सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। डॉक्टर्स भी डाइट में इसे शामिल करने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके ज्यादा उपयोग से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 13 Jun 2022 12:21 PM GMT
Curd Side Effects: इन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही, हो सकते हैं ये नुकसान
X

Curd (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Curd Side Effects: इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। ऐसे में लोग गर्मी से निजात पाने के लिए तरह तरह के उपाय अपना रहे हैं। गर्मियों में दही (Curd) का उपयोग भी काफी बढ़ जाता है और यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम (Calcium) मौजूद होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि अपने डेली डाइट में एक कटोरी दही को एड करना स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता है।

लेकिन दही का ज्यादा सेवन करने से आपको कई नुकसान भी हो सकते हैं। साथ ही अगर आपको पहले से ही सर्दी-जुकाम या फिर कोई अन्य समस्या है तो ऐसी स्थिति में दही न खाना बेहतर होगा। चलिए विस्तार से जानते हैं कि किन परिस्थितियों में आपको दही से परहेज करना चाहिए।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

दही के नुकसान (Yogurt Side Effects)

वैसे तो दही से सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान होने की संभावना काफी कम होती है। लेकिन कुछ परिस्थितियों में दही खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है।

- अगर आपको सर्दी-जुकाम है तो ऐसे में सुबह-सुबह, शाम और रात के समय दही नहीं खाना चाहिए, इससे आपकी सर्दी और बढ़ सकती है।

- अर्थराइटिस में भी दही न खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

- लैक्टोज इनटॉलरेंस (Lactose Intolerance) के मरीजों को भी दही खाने से एलर्जी होने की संभावना हो सकती है, जिस वजह से उन्हें पेट दर्द, उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

- एसिडिटी की समस्या होने पर रात के समय में बिल्कुल भी दही नहीं खानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है।

- कई लोगों को दूध से एलर्जी होती है और ऐसे लोगों को भी रोजाना दही का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से इन लोगों की त्वचा पर रैशेज, सूजन, जलन जैसी परेशानी हो सकती है।

- मोटापा और डायबिटीज में दही में चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए।

- अस्थमा के मरीजों के लिए दही का सेवन काफी नुकसानदायक होता है। दही खाने से अस्थमा के मरीजों की सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

दोस्तों देश दुनिया से जुड़ी किसी भी खबर को सबसे पहले जानने के लिए फालो करें Google News पर करें हमें।

Shreya

Shreya

Next Story