×

परदे देंगे आपको और आपके घर को नया आयाम, इनका ऐसे करें इस्तेमाल

 हमारे घर की सकारात्मक ऊर्जा का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर की हर दिशा का अपना महत्व हैं और इन दिशाओं में स्थित निर्जीव वस्तुएं एक विशेष ऊर्जा रखती हैं जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती हैं। इन्हीं में एक हैं घर के परदे।

suman
Published on: 24 Aug 2019 7:23 AM GMT
परदे देंगे आपको और आपके घर को नया आयाम, इनका ऐसे करें इस्तेमाल
X

जयपुर: हमारे घर की सकारात्मक ऊर्जा का हमारे जीवन पर बहुत प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार घर की हर दिशा का अपना महत्व हैं और इन दिशाओं में स्थित निर्जीव वस्तुएं एक विशेष ऊर्जा रखती हैं जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती हैं। इन्हीं में एक हैं घर के परदे। घर से जुड़ी हर चीज का उसमें रहने वाले लोगों के जीवन पर व तरक्की में खास प्रभाव पड़ता है। इसी में घर में लगे परदे भी होते है.. इन परदों की मदद से भी जीवन में तरक्की आती है जानते हैं....

दक्षिण-पूर्व की दिशा के कमरे में त्रिकोण जिसका नुकीला भाग ऊपर हो या इससे मिलते-जुलते डिजाइन के परदे लगाए जाते हैं। इसी प्रकार दक्षिण दिशा के कमरों में खूबसूरत आयताकार पैटर्न के परदे लगाना लाभकारी होता है। इस दिशा में परदों के रंगों का चयन करते समय लाल, नारंगी, गुलाबी, बैंगनी रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पश्चिम दिशा में सुनहरे एवं सफेद रंगों के इस्तेमाल के साथ गोलाकार डिजाइन के परदे लगाना अच्छा होता है। सफेद और सुनहरे रंगों के साथ स्लेटी, पीला, भूरा, हल्का हरा जैसे रंगों का प्रयोग भी कर सकते हैं। पंचकोण वाले सुंदर पैटर्न के परदे भी लगाए जाते हैं। इस दिशा में इस प्रकार के परदे लगाकर अपने जीवन में लाभ पहुंचा सकते हैं।

सांस्कृतिक नगरी में संस्कृत विद्यालयों की हालत खराब, स्कूलों में शिक्षकों का टोटा

यदि घर पूर्वमुखी है और आप इस दिशा की खिड़कियों और दरवाजों पर परदे लगा रहे हैं तो घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण के विकास एवं मान-सम्मान में वृद्धि के लिए अंडाकार डिजाइन या फूलों के पैटर्न, स्ट्रिप्स या इससे मिलते-जुलते पैटर्न के परदे लगाना शुभ होता है। पूर्व दिशा में अंडाकार डिजाइन जीवन में तरक्की के नए-नए मार्ग खोलते हैं। सात्विक और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाले रंग,जैसे-केसरिया, पीला, हरा, गुलाबी, हल्का नारंगी का इस्तेमाल समृद्धि को बढ़ाता है।

उत्तर दिशा की तरफ बने कमरों में लहरदार या जल के गुण से मिलते-जुलते डिजाइन के परदे लगाकर अपने जीवन में स्पष्टता और उन्नति के नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं। जल की दिशा उत्तर में हल्के पीले, हरे, आसमानी और नीले रंगों के परदे लगाना बहुत शुभ माना गया है। इस दिशा में इन रंगों का प्रयोग करने से धन आगमन के नए-नए अवसर मिलते हैं। पूर्व, पूर्वोत्तर और उत्तर दिशा में वजन में हल्के परदे लगाना अच्छा विकल्प है।

क्या थी राधा की अंतिम इच्छा, कृष्ण ने क्यों तोड़ी बांसुरी,जानिए अमर प्रेम की अनोखी दास्तां

suman

suman

Next Story