×

Morning Walk बेहद जरूरीः 30 मिनट में होगा जादू, दिखने लगेंगे इतने फायदे

सुबह- सुबह बस 30 मिनट की मॉर्निंग वॉक आपकी पूरी दिनचर्या को बदल सकता है। सुबह आधे घंटे की सैर आपको काफ़ी परेशानियों को दूर कर सकती है, आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है।

Shivani
Written By Shivani
Published on: 20 Aug 2021 1:45 AM GMT (Updated on: 20 Aug 2021 11:23 AM GMT)
Morning Walk बेहद जरूरीः 30 मिनट में होगा जादू, दिखने लगेंगे इतने फायदे
X

लखऩऊः बस सुबह आधे घंटे की सैर और ढेरों फ़ायदे, जी हां सही सुना आपने, क्या अभी भी आपने सुबह की सैर पर जाना शुरू नहीं किया है तो कल से ही शुरू कर दीजिए। क्योंकि सुबह- सुबह बस 30 मिनट की मॉर्निंग वॉक आपकी पूरी दिनचर्या को बदल सकता है। सुबह आधे घंटे की सैर आपकी काफी परेशानियों को दूर कर सकती है और आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकती है। चलिए जानते हैं उन्हीं कुछ फ़ायदों के बारे में, जो हमें मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) से होते हैं।

हड्डियों व मांसपेशियों के लिए-

जब हम सुबह सो कर उठते हैं तो हमारी हड्डियां व मांसपेशियाँ अकड़ जाती है जो कि मॉर्निंग वॉक पर जाने से काफी रिलैक्स हो जाती हैं। कई स्टडीज़ के अनुसार, गठिया व ऑस्टीओपरोसिस के मरीजों के लिए सैर करना काफी लाभप्रद होता है।

मधुमेह -

Diabetic Patients के लिये सुबह की सैर बहुत फायदेमंद होती है। मधुमेह के मरीज़ों को मॉर्निंग वॉक पर जरूर जाना चाहिए। डाॅक्टर भी मधुमेह के मरीजों को सैर करने की सलाह देते हैं।

मानसिक स्वास्थ्य-

सुबह की हवा काफी फ्रेश होती है जो कि हमारे दिमाग को भी फ्रेश करती है और खुशनुमा बनाती है। सुबह की ताजा हवा मानसिक तनाव को कम करने में मदद कर सकती है। मन और दिमाग शांत रखने के लिए प्रतिदिन सैर करने की आदत डालें।

फेफड़ों के लिए-

कहा जाता है कि सुबह की हवा बहुत ही पवित्र होती है जिससे हमारे Lungs अच्छे से Oxygen को ले पाते हैं। सुबह की सैर हमारे फेफड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता -

सुबह की सैर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, जिससे बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है।

वजन नियंत्रण-

वजन घटाने के लिए माॅर्निंग वाॅक, रनिंग करना फायदेमंद होता है, ये लगभग हर किसी को पता होगा। लेकिन रोजाना सुबह की सैर आपके वजन को नियंत्रित भी करती है। वजन न बढ़े और शरीर सुडौल व स्वस्थ रहे, इसके लिए भी माॅर्निंग वाॅक पर जाना शुरू कर दीजिए।

हृदय रोग -

Morning Walk हमारे हृदय के लिए बहुत लाभप्रद होती है। सुबह आधे घंटे की सैर हमारे हृदय को स्वस्थ रखती है।

त्वचा के लिए-

सुबह सुबह सैर पर जाने से आपकी स्किन बहुत ही अच्छी , चमकदार और स्वस्थ बनती है। सुबह की ताजी हवा हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होती है।

Morning Walk बहुत ही जरूरी होती है हमारे लिए, हमारे शरीर के लिए। बस आधे घंटे की सैर हमारे शरीर के लिए बहुत जादा लाभप्रद होती है। हमारी दिनचर्या में एक छोटा सा बदलाव लाइफ को शानदार बना सकती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story