Dark Circles Ke Upay: रोजाना लगाएं ये चीज, कुछ दिन में गायब हो जाएंगे डार्क सर्कल्स

Dark Circles Treatment At Home: डार्क सर्कल्स आपका कॉन्फिडेंस कम करने का काम कर सकता है। इसलिए समय रहते ही इस समस्या से छुटकारा पा लेना चाहिए। आइए जानें इसके घरेलू उपाय।

Network
Newstrack Network
Published on: 7 July 2024 4:37 AM GMT
Dark Circles Ke Upay: रोजाना लगाएं ये चीज, कुछ दिन में गायब हो जाएंगे डार्क सर्कल्स
X

Dark Circles (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Home Remedies For Dark Circles: देर रात जागने, एजिंग, जेनेटिक्स, कोई बीमारी और गलत खानपान के चलते डार्क सर्कल्स (Dark Circles) की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा समय तक स्क्रीन पर समय बिताने की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे (Aankhon Ke Niche Kale Ghere) आ सकते हैं। इस समस्या से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे दिखने में बिल्कुल भी सुंदर नहीं लगते हैं। इससे लोगों में कॉन्फिडेंस की भी कमी आ जाती है, जिससे वह बाहर जाने से बचते हैं। या फिर मेकअप से अपने डार्क सर्कल्स को छिपाने के बाद ही लोगों से मिलते-जुलते हैं। लेकिन अगर समय रहते ही इस समस्या पर ध्यान दे दिया जाए तो आप इससे निजात भी पा सकते हैं। घरेलू नुस्खे भी डार्क सर्कल्स (Gharelu Nuskhe Dark Circles Ke Liye) को खत्म करने में कारगर माने जाते हैं। आइए जानें ऐसे 4 घरेलू उपायों के बारे में।

डार्क सर्कल्स का इलाज (Dark Circles Ka Ilaj In Hindi)

बादाम का तेल (Almond Oil)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आपकी आंखों के नीचे भी काले घेरे आ गए हैं तो आप बादाम का तेल (Badam Ka Tel) यूज कर सकते हैं। बादाम के तेल से डार्क सर्कल्स की समस्या दूर होती है। दरअसल, Almond Oil में विटामिन ई और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे आंखों के नीचे सूजन और डार्क सर्कल्स कम हो सकते हैं। जिन्हें डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम है वह रात में सोने से पहले इस तेल से आंखों के नीचे हल्के हाथ से मसाज करें और फिर सुबह उठकर चेहरा धो लें।

आलू का रस (Potato Juice)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

स्किन के लिए आलू का रस भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह ब्लीचिंग गुणों से भरपूर होता है और इसमें विटामिन ए और सी होते हैं, जो स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए बस आलू को घिसकर उसका रस निकाल लें और फिर डार्क सर्कल्स पर 10 से 15 मिनट लगाएं। इसके बाद चेहरा धो लें। इस उपाय का आप दिन में 2 बार भी उपयोग कर सकते हैं।

ठंडा दूध (Cold Milk)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

यह भी आंखों के नीच आ गए काले घेरों के लिए कारगर उपाय है। डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए आप ठंडे दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रूई की मदद से ठंडे दूध को डार्क सर्कल्स पर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर इसे धो लें। कुछ समय बाद काले घेरे कम होने लगेंगे।

खीरा (Cucumber)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आंखों के डार्क सर्कल को कम करने के लिए विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खीरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए खीरे को पतले स्लाइस में काट लें और रोजाना रात में सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे 15 मिनट के लिए रखें। इससे आपको कुछ दिनों में फर्क पड़ता नजर आएगा।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन सुझावों पर अमल करने से पहले आप संबंधित डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

Shreya

Shreya

Next Story